बुलंदशहर

यूपी के इस प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका से जब पूछा गया प्रदेश के राज्यपाल का नाम तो दिया चौंकाने वाला जवाब

खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव दीनौल स्थित सरकारी स्कूल में पांचवीं के बच्चे नहीं लिख पाए माता-पिता का नाम

2 min read
Apr 11, 2018

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों का भविष्य किस तरह संवारा जा रहा है, यह देखेंगे तो आपका भी सिर शर्म से झुक जाएगा। प्रतिमाह 50 हजार रुपये तक का वेतन पाने वाले शिक्षक यहां पांचवीं के बच्चों को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल का नाम दूर उनके माता—पिता का नाम लिखना तक नहीं सिखा रहे हैं। इतना ही नहीं स्कूल में पढ़ा रही एक अध्यापिका से जब प्रदेश के राज्यपाल का नाम पूछा गया तो वह भी नहीं बता सकी। यह हाल बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव दीनौल स्थित सरकारी स्कूल का है।

ये भी पढ़ें

अजब-गजब: यूपी के इस जिले में बच्‍चों के लिए खुला अनोखा बैंक

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है। बच्चों को बैग, यूनिफार्म, किताब, मिड डे मील, बिल्डिंग, शौचालय और शिक्षकों के वेतन आदि पर यह खर्च हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद देश के भविष्य को संवारने के स्थान पर खानापूर्ति की जा रही है। अभिभावकों का आरोप है कि खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव दीनौल स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक तो हैं, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं। क्योंकि यहां पढ़ने वाले चौथी और पांचवीं के बच्चे न तो प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल का नाम जानते हैं और न ही अपने माता—पिता का नाम ही लिख पाते हैं। जब बच्चों से सवाल पूछे गए तो वे शिक्षक का मुंह ताकते नजर आए। इतना ही नहीं स्कूल में पढ़ा रही एक अध्यापिका से जब प्रदेश के राज्यपाल का नाम पूछा गया तो वह भी नहीं बता सकी। अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह देश के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।

इधर इस स्कूल और कक्षा की दुर्दशा देख ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इसको लेकर स्कूल के अध्यापकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि अध्यापक सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। उनका काम सिर्फ बच्चों को पास करना है चाहे उन पर कुछ आए या न आए। जब बच्चे पांचवी पास कर लेंगे तो यहां से उनकी टीसी काट दी जाएगी और इस तरह शिक्षकों की जिम्मेदारी पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को फिर दिया कर्ज माफी का तोहफा, अब इन किसानों का होगा कर्ज माफ
Published on:
11 Apr 2018 10:50 am
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद