बुलंदशहर

अलग-अलग जगहों पर 55 बीघे की गेहूं की फसल जलकर खाक

बिजली के तार टकराने से किसानों की फसल में आग लगने की बात आ रही सामने खुर्जा में भी 40 बीघा किसानों की फसल जलकर खाक शिकारपुर में भी एक किसान की 15 बीघा फसल जलकर खाक
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Apr 2019, 7:26 PM IST
wheat corp
अलग-अलग जगहों पर 55 बीघे की गेहूं की फसल जलकर खाक

बुलंदशर. हवा किसानों के लिए आफत बन चुकी है। कहीं, बिजली के तार टकराने से किसानों की फसल में आग लग रही है तो कहीं अचानक आग लगने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। बुलंदशहर के खुर्जा में भी करीब 40 बीघा किसानों की फसल जलकर खाक हो गई। वहीं, शिकारपुर में भी एक किसान की 15 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव उस्मापुर में बिजली की चिंगारी से 40 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने प्रशासन से शिकायत कर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- एक बैनर के नीचे संगठित हुए कई हिन्दूवादी संगठन, इनके उद्देश्य जानकर हो जाएंगे हैरान

नगर के गांव उस्मापुर निवासी शिवकुमार, बाबू सिंह और चंद्रभान सिंह के खेत गांव के बाहर हैं। जिनके खेतों में बिजली की चिंगारी गिरने से करीब 40 बीघा खड़ी पकी फसल जलकर राख हो गई। आग लगा देख वहां मौजूद अन्य किसानों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। किसानों का आरोप है कि इस दौरान कई बार दमकल कर्मियों को फ़ोन करके सूचना देने का प्रयास किया गया। लेकिन, तकनिकी समस्या के चलते दमकल कर्मियों से संपर्क नहीं हो सका। आग लगने से शिवकुमार की करीब 18 बीघा, बाबू सिंह की 4 बीघा और चंद्रभान की 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद डडूआ में इस्लामुद्दीन किसान राकेश के गेहूं के खेत में लगी आग, 15 बीघा फसल में लगी आग,आग लगने का कारण का नहीं लगा पता है।

Updated on:
28 Apr 2019, 7:26 PM IST
Published on: