महिला और उसके बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी आराम के साथ मौके से हुए फरार
बुलंदशहर . उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। लगातार हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला बुलंदशहर सिटी का है। ट्रिपल मर्डर से एरिया में सनसनी फैल गई है। सिटी के गिरधारी नगर में महिला और उसके 2 बच्चों की धारदार हत्यार से हत्या कर दी गई है। तीनों के शव कमरे में लहूलुहान अवस्था में मिले है। इनकी बेरहमी से हत्या करने की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर आईजी रामकुमार भी मौके पर पहुुंच गए।
जानकारी के अनुसार, सिटी के गिरधारी नगर में रुबी अपने 2 बच्चे यति (3 साल) और केशव (6 साल) के साथ किराए के मकान में रहती थी। बताया गया है कि महिला को यहां रहते हुए कुछ ही महीने बीते थे। मकान मालिक की माने तो गुरुवार की सुबह सबकुछ ठीकठाक था। महिला सुबह चाय पी रही थी। लेकिन कुछ देर बाद आकर मकान मालिक ने देखा कि घर में खून पड़ा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो महिला लहूलुहान अव्यवस्था में पड़ी हुई थी। उसके बच्चे भी। सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस के आला-अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर सूचना मिलने पर आईजी रामकुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक रंजिश या कुछ अन्य मामला हो सकता है। वारदात में पारिवारिक लोगों की भूमिका प्रतीत नजर आ रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
घटना के बाद में आस—पास के लोग सख्ते में है। दरअसल में तीनों की हत्या बेरहमी के साथ की गई है। कमरे में चारों तरफ खून बहा रहा था। दर्दनाक घटना को अंजाम देने के बाद में आरोपी आराम के साथ फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आईजी रामकुमार ने बताया कि पैसे को लेकर महिला के पति का अपने बड़े भाई से विवाद हुआ था। महिला ने अपने जेठ का पक्ष लिया था। आंशका जताई जा रही है कि इसी वजह से हत्या की गई है। पुलिस इसी एंगल को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है। पति मौके से फरार है।