बूंदी

18 करोड़ स्वीकृत, प्रथम फेज में होंगे सवा चार करोड़ के कार्य

कस्बे की रामसागर झील में पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यकरण का कार्य दीपावली के बाद शुरू होगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सौंदर्यकरण के टेंडर एक संवेदक के निकल गए है।
less than 1 minute read
Oct 17, 2025
18 करोड़ स्वीकृत, प्रथम फेज में होंगे सवा चार करोड़ के कार्य
रामसागर झील

हिण्डोली. कस्बे की रामसागर झील में पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यकरण का कार्य दीपावली के बाद शुरू होगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सौंदर्यकरण के टेंडर एक संवेदक के निकल गए है।

जानकारी अनुसार गत बजट सत्र में राज्य सरकार ने रामसागर झील के सौंदर्यकरण के लिए 18 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे, जिस पर पर्यटन विभाग ने प्रथम फेज में सवा चार करोड़ रुपए के टेंडर जारी करने के निर्देश दिए थे, जिस पर निर्माण विभाग ने स्वीकृत राशि के टेंडर जारी कर दिए हैं। निर्माण विभाग के अभियंता ने बताया कि वह वर्क आर्डर मिलते ही दीपावली के बाद झील के सौंदर्यकरण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

प्रथम फैज में यह होगा काम
निर्माण विभाग के अभियंता का कहना है कि प्रथम फैज में 4 करोड़ 20 लाख 61 हजार रुपए के कार्य होंगे, जिसमे झील किनारे लोगों के भ्रमण के लिए ट्रेक निर्माण, सुलभ कांप्लेक्स, सैनेट्री कार्य, तेजाजी घाट, चौथ माता घाट, भगवान श्रीराम की 21 फीट प्रतिमा का निर्माण, इलेक्ट्रिक कार्य होंगे।

प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र
रामसागर झील में 21 फीट धातु की श्रीराम की प्रतिमा के लिए 54 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। यह प्रतिमा विशाल होगी जो झील में लगने के बाद यहां का मुख्य आकर्षण रहेगी।

दीपावली के बाद होगा निर्माण कार्य शुरू
रामसागर झील के सौंदर्यकरण के टेंडर एक संवेदक के निकल गए हैं वर्क आर्डर जारी होने के बाद दीपावली के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
लोकेश नागर, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डोली।

Published on:
17 Oct 2025 05:53 pm