19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi Weather News : बूंदी में बदला मौसम का मिजाज, मेघगर्जन के साथ झमाझम बारिश

बूंदी जिले में शुक्रवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली। जिले के अलग-अलग जगहों पर अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान गिर गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शहर में दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिर आए।

2 min read
Google source verification
bundi Rain

रामगंजबालाजी क्षेत्र में बरसात के बाद में खेतों में पानी। फोटो पत्रिका

बूंदी। बूंदी जिले में शुक्रवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली। जिले के अलग-अलग जगहों पर अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान गिर गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शहर में दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिर आए। करीब पौने चार बजे हुई मेघ गर्जना के बाद शाम चार बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। लगभग बीस मिनट तक हुई इस झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों को जलमग्न कर दिया।

बारिश से न्यू कॉलोनी सहित शहर के सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहा, बहादूर सिंह सर्किल, लंका गेट, खोजा गेट सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अचानक हुई इस बारिश से शहर के कई नालों में पानी का तेज बहाव देखा गया, जिससे नालों की गंदगी भी बह निकली। बाद में पौने पांच बजे तक हल्की बारिश होती रही। बारिश के कारण शहर का तापमान गिर गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश थमने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया।

15 मिनट तक झमाझम बारिश

रामगंजबालाजी क्षेत्र के गांवों में दोपहर बाद में अचानक मेघ गर्जना के साथ में 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश होने के बाद में कई दिनों से खरीफ की फसल की बुवाई का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटी। खरीफ की फसल की बुवाई के लिए जून माह के अंतिम पखवाड़े तक बुवाई करने के बाद में फसलों का उत्पादन अच्छा होता है।

हिण्डोली कस्बे सहित आसपास के गांवों में तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। दोपहर 3 बजे काली घटाएं छा गई और हवा के साथ बारिश हुई। बारिश का पानी सड़कों व गलियों में बह निकला। ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया।

देई कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बरसात हुई। तेज हवाओं के साथ बरसात की बौछारों से मंडी में प्लेटफार्म व डोम के नीचे रखी कृषि जिंस भी भीग गई। करीब 15 मिनट तक चली तेज बरसात से सड़कों पर पानी बह निकला। राजस्थान ग्रामीण बैंक की गली में सड़क पर पानी भर गया। वहीं स्टेट हाइवे 34 पर बूंदी रोड पर जर्जर सडक के गड्ढों मे पानी भरने से कही दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर गए।