बूंदी

रामसागर झील में लगेगी 21 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा

कस्बे के रामसागर झील के सौंदर्यकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रथम फेज में सौन्दर्यकरण के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृत किए गए हैं एवं इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया के साथ निर्माण कार्य शुरू होगा। झील में 21 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा लगेगी।

less than 1 minute read
Jul 19, 2025
रामसागर झील

हिण्डोली. कस्बे के रामसागर झील के सौंदर्यकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रथम फेज में सौन्दर्यकरण के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृत किए गए हैं एवं इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया के साथ निर्माण कार्य शुरू होगा।
झील में 21 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा लगेगी।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गत वर्ष राज्य सरकार द्वारा बजट के दौरान रामसागर झील के सौंदर्य करण के लिए 18 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे।
यह राशि पर्यटन विभाग की ओर से जारी की गई है, जिसका कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।
यहां पर 18 करोड़ की राशि को खर्च करने में विभाग द्वारा दो फैज तैयार किए हैं, जिसमें प्रथम फैज में 4 करोड़ 20 लाख रुपए के कार्यों की हरी झंडी मिल गई है। विभाग के अधिकारियों द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है टेंडर निकलने के तत्काल बाद कार्यदेश जारी होने के साथ सौन्दर्यकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
यह होगा


सौंदर्यकरण का कार्य
राज्य सरकार द्वारा रामसागर झील हिण्डोली पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यकरण का कार्य करवाए जाने के कुल राशि रुपए 4 करोड़ 20 लाख 61 हजार राशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें भगवान श्रीराम की 21 फीट ऊंची प्रतिमा 54 लाख रुपए, ट्रेक निर्माण डेढ़ करोड़ रुपए, सुलभ कांप्लेक्स सवा 12 लाख, सैनेट्री कार्य 5 लाख रूपए, तेजाजी घाट निर्माण 49 लाख 25 हजार, चौथमाता घाट निर्माण 49 लाख 25 हजार, विद्युत् रौशनी सहित अन्य कार्यों के लिए
4 करोड़ 20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जिनके टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

रामसागर झील की प्रथम फैज में 4 करोड़ 20 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। जिसका एस्टीमेट तैयार कर निविदा आमंत्रित की जा रही हैं। निविदा निकलने के बाद झील का विकास शुरू करवा दिया दिया जाएगा।
हरिराम मीणा, अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग नैनवा।

Published on:
19 Jul 2025 11:48 am
Also Read
View All

अगली खबर