बूंदी

अंधविश्वास के चलते पांच माह के अबोध को गर्म लोहे से दागा

अंधविश्वास की जड़ें आज भी मजबूत नजर आ रही है। लोग इसके चक्कर में आकर अपनों को यातनाएं देने से भी पीछे नहीं हटते, चाहे भले किसी की जान ही क्यों ना चली जाए।
2 min read
Sep 26, 2018
andhavishvaas ke chalate paanch maah ke abodh ko garm lohe se daaga
अंधविश्वास के चलते पांच माह के अबोध को गर्म लोहे से दागा

परिजन कह रहे लगाई है दवा, चिकित्सक का दावा लोहे से दागा
लाखेरी. अंधविश्वास की जड़ें आज भी मजबूत नजर आ रही है। लोग इसके चक्कर में आकर अपनों को यातनाएं देने से भी पीछे नहीं हटते, चाहे भले किसी की जान ही क्यों ना चली जाए। ऐसे ही एक मामले का लाखेरी के सेवानिवृत्त चिकित्सक ने बुधवार को खुलासा किया है। सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ.रामनिवास मीणा ने बताया कि टोंक जिले के सौंप थाने के रोशनपुरा निवासी रमेश कुमार बावरिया व उसकी पत्नी कैलाशी बाई अपने पांच माह के पुत्र को दिखाने के लिए लाखेरी आए थे। पिता ने पांच माह के बालक काल्या के निमोनिया की शिकायत बताई। जबकि बालक खांसी, जुकाम व बुखार से पीडि़त था। चिकित्सक मीणा ने बताया कि बालक की जांच की तो गर्म लोहे से दागने के निशान पेट पर दिखाई दिए। इस पर पिता से पूछा तो उसने बताया कि उसकी वृद्ध मां ने चार से पांच दिन पूर्व एक दवा लगाई थी। जिसका निशान बन गया है। इस मामले में डॉ.मीणा ने कहा कि बालक के गर्म लोहे से दागने का निशान है। जो अंध विश्वास के चलते परिजनों ने लगाया है। लेकिन फिर भी आराम नहीं मिलने पर उपचार के लिए चिकित्सक के पास आए हैं। वहीं शिशु के अब तक सिर्फ एक ही टीका लगाया गया है। उसके टीके भी नियमित नहीं लगाए गए हैं।


सर्पदंश से विवाहिता की मौत
बूंदी. बूंदी के बीबनवा निवासी फुलन्ता बाई (२६) की सर्पदंश से मौत हो गई। फुलन्ता खेत पर सो रही थी। तभी १७ सितम्बर की रात को सर्पदंश के बाद उसे बूंदी जिला चिकित्सालय में लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। फुलन्ता के एक और तीन साल की उम्र के बेटे हैं। पति मजदूरी करता है।


कल बंद रहेंगी मेडिकल की दुकानें
बूंदी. बूंदी केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें २८ सितम्बर को दवा की दुकानें बंद रखने का निर्णय किया गया। राष्ट्रव्यापी आह्वान पर दुकानें २७ सितम्बर की रात १२ बजे से २८ सितम्बर की रात १२ बजे तक बंद रहेंगी। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव सालेह भाई ने दी।

Updated on:
26 Sept 2018 09:52 pm
Published on:
26 Sept 2018 09:52 pm