बूंदी

Bundi: पूर्व विधायक ससुर ने बहू और समधन पर लगाया चोरी का आरोप, नाराज जीजा ने BJP नेता पर करवा दिया हमला, गिरफ्तार

Attack On BJP Leader: डोगरा ने बहू, उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर, चोरी, धमकी, मारपीट और सामान तोड़ने का मामला दर्ज कराया था। इससे नाराज होकर भूपेंद्र ने षडयंत्र रचकर अग्रवाल पर हमला करवाया।
less than 1 minute read
Sep 22, 2025
Feature image
गिरफ्तार आरोपी की फोटो: पत्रिका

BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर शनिवार दोपहर हमले के षड्यंत्र के आरोप में पूर्व विधायक अशोक डोगरा की पुत्रवधू के जीजा को गिरफ्तार किया। उसने अग्रवाल की रैकी करने के साथ हमलावरों को कार उपलब्ध करवाई थी।

घायल पूर्व जिलाध्यक्ष से घटना की जानकारी लेते लोकसभा अध्यक्ष के अतिरिक्त निजी सचिव। फोटो- पत्रिका

पुलिस ने उसे रविवार को कोटा से गिरफ्तार किया। उसके अन्य साथियों को तलाश कर रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस के अधिकारी जानकारी देने से बचते रहे। पुलिस ने रविवार को कोटा के राहुल नगर कुन्हाड़ी निवासी भूपेंद्र गोस्वामी उर्फ नवल को गिरफ्तार किया है। भूपेंद्र पूर्व विधायक अशोक डोगरा की पुत्रवधू दिव्या का जीजा है। दिव्या का अपने ससुर और पति के साथ घरेलू विवाद चल रहा है।

जानकारी के अनुसार डोगरा ने गत 31 अगस्त को बहू दिव्या, उसकी मां अनुसूईया गोस्वामी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर, चोरी, धमकी, मारपीट और सामान तोड़ने का मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता चश्मदीद गवाह थे। बताया जा रहा है कि इससे नाराज होकर भूपेंद्र ने षडयंत्र रचकर अग्रवाल पर हमला करवाया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व जिलाध्यक्ष शनिवार दोपहर भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे, तभी उन पर धारदार हथियार से तीन-चार जनों ने हमला कर दिया। अग्रवाल के पैर में फ्रैक्चर है। उनका कोटा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Updated on:
22 Sept 2025 10:26 am
Published on:
22 Sept 2025 10:26 am