बूंदी

बाबा साहब की जयंती पर सड़कों पर दिखा उत्साह, प्रतीमा स्थल पर हुआ यह

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती रविवार को जिलेभर हर्षोल्लास से मनाई गई।
less than 1 minute read
Apr 14, 2019
baaba saahab kee jayantee par sadakon par dikha utsaah, prateema sthal
बाबा साहब की जयंती पर सड़कों पर दिखा उत्साह, प्रतीमा स्थल पर हुआ यह

बूंदी. डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती रविवार को जिलेभर हर्षोल्लास से मनाई गई।डॉ. भीमराव अम्बेडकर समारोह समिति की ओर से बूंदी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समिति के अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा एवं संयोजक रमेशचंद वर्मा ने बताया कि सुबह नवलसागर पार्क से वाहन रैली निकाली गई, जो प्रमुख मार्ग बालचंद पाड़ा, सूरजजी का बड़, नाहर का चौहटï्टा, चौमुखा बाजार, चौगानगेट, इन्द्रा मार्केट, कोटा रोड, सब्जी मंडी रोड, नगर परिषद के सामने से होते हुए अहिंसा, सर्किट हाउस, खोजागेट मार्गों से होते हुए लंकागेट स्थित अम्बेडकर सर्किल पर पहुंची। यहां मुख्य समारोह हुआ। वहीं राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर)की और से अम्बेडकरजी की प्रतिमापर माल्र्यापण व पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान संगठन के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर सभी ने संविधान के अनुसार चलने व संविधान को बचाए रखने का संकल्प लिया। वहीं राजस्थान राज्यकर्मचारी महासंघ की ओर से बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Published on:
14 Apr 2019 01:13 pm