बूंदी

भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव के तहत श्रद्धा से निकाली शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से किया स्वागत

सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव के तहत कस्बे में शोभायात्रा निकाली।
less than 1 minute read
May 14, 2019
bhagavaan parashuraam praakaty mahotsav ke tahat shraddha se nikaalee
भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव के तहत श्रद्धा से निकाली शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से किया स्वागत

नैनवां. सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव के तहत कस्बे में शोभायात्रा निकाली। कस्बे के बा्रह्मण समाज के लोग कनकसागर तालाब स्थित नीलकंठ महादेव मन्दिर पर एकत्रित हुए। मन्दिर में कलशों एवं भगवान परशुराम का पूजन किया गया। पूजन के बाद शाम पांच बजे शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में रंगबिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं सिर पर कलश धारण करके चल रही थी। सबसे पीछे भगवान परशुराम की झांकी थी। शोभायात्रा गढ़पोल दरवाजा, तम्बोली पड़ा, दपोला होती हुई चारभुजा मन्दिर पहुंची, जहां पर आरती की गई। यहां से शोभायात्रा सदर बाजार, गढ़चौक, लोहड़ी चौहटी, अम्बेडकर सर्किल, देईपोल दरवाजा होती हुई निजी मैरिज गार्डन पहुंची। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। गार्डन में संध्या वंदन के साथ प्राकट्य महोत्सव का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बृजनाथ शर्मा, सनाढय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनोद बिहारी शर्मा, संयोजक बाबूलाल शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के संभागीय उपाध्यक्ष भारतभूषण शर्मा, पार्षद रजनीश शर्मा, सुरेश शर्मा, गुमानराय शर्मा, विष्णु शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Published on:
14 May 2019 08:17 pm