बूंदी

भूजल में आई गिरावट तो खेतों से गायब हुई सब्जियों की फसलें

सब्जियों की पैदावार के लिए प्रदेश व जिले में अपनी पहचान बना चुके बड़ानयागांव क्षेत्र के खेतों में इस बार सब्जियों की फ सलें गायब नजर आ रही है।
less than 1 minute read
May 01, 2019
bhoojal mein aaee giraavat to kheton se gaayab huee sabjiyon kee phasa
भूजल में आई गिरावट तो खेतों से गायब हुई सब्जियों की फसलें

बड़ानयागांव. सब्जियों की पैदावार के लिए प्रदेश व जिले में अपनी पहचान बना चुके बड़ानयागांव क्षेत्र के खेतों में इस बार सब्जियों की फ सलें गायब नजर आ रही है। किसानों ने इस बार सिंचाई के पानी की कमी के चलते सब्जियों की फ सल से हाथ खींच लिए। इस कारण सब्जियों का रकबा अन्य वर्षाे की तुलना में घटकर आधे से कम रह गया। गर्मी के दिनों में क्षेत्र के गांवों में हर वर्ष टमाटर व भिंडी फ सल की पैदावार बड़ी तादाद में की जाती है, लेकिन इस बार सिंचाई करने की समस्या होने से काफ ी कम जमीन पर टमाटर व भिंडी की पैदावार की जा रही है। कृषि विभाग के मुताबिक गत वर्ष क्षेत्र में टमाटर आठ सौ हेक्टेयर व भिंडी की पांच सौ हैक्टेयर जमीन में पैदावार की गई थी। जिससे सब्जियों की बंपर पैदावार हुई थी, लेकिन इस बार टमाटर की साढ़े तीन सौ हैक्टेयर व भिंडी की दो सौ हैक्टेयर में पैदावार की जा रही है, जो अन्य वर्षों की तुलना में आधे से भी कम है। बड़ानयागांव के किसान किशन सेन, ओमप्रकाश सैनी, मांगलीखुर्द के जोधराज सिंह, मांगलीकला के बिरधीलाल सैनी, कुमावतो की झोपडिय़ां के नेमीचंद कुमावत व डालूराम कुमावत ने बताया कि दो दशक से गर्मी के दिनों में सब्जियों की पैदावार कर रहे हैं, लेकिन इस बार भूजल में गिरावट होने से कुओं का पानी खत्म हो गया। यदि आगामी दिनों में खेतों में लगे नलकूपों ने जवाब दे दिया तो पूरी फ सल भी बर्बाद हो जाएगी।

Updated on:
01 May 2019 07:54 pm
Published on:
01 May 2019 07:54 pm