.शहर के मुख्य बाजार में गांधी प्याऊ के निकट बीती रात को चोरों ने दो ज्वैलरी की दुकानों के ताले तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। ज्वैलरी व्यवसायी गौरव सोनी और राजेश मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रात को चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोडक़र शटर ऊंचे कर दिए और बदमाश दुकानों के काउंटर में रखे चांदी के आयटम और रोलेक्स के एक से दो ग्राम के सिक्के के आर्टिफिशियल आयटम चुराकर ले गए।
कापरेन.शहर के मुख्य बाजार में गांधी प्याऊ के निकट बीती रात को चोरों ने दो ज्वैलरी की दुकानों के ताले तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
ज्वैलरी व्यवसायी गौरव सोनी और राजेश मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रात को चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोडक़र शटर ऊंचे कर दिए और बदमाश दुकानों के काउंटर में रखे चांदी के आयटम और रोलेक्स के एक से दो ग्राम के सिक्के के आर्टिफिशियल आयटम चुराकर ले गए। गौरव सोनी, राजेश मीणा ने बताया कि रोजाना की तरह रात को दुकान के ताले लगाकर घर चले गए। दोनों दुकानें पास ही है। रात को करीब ढाई बजे चोरों ने ताले तोडक़र राजेश मीणा की दुकान से आर्टिफिशियल ज्वैलरी के करीब दस हजार रुपए के सामान चुरा लिए।
इस दुकान में सोने चांदी के आइटम नहीं मिले तो बदमाश पास ही गौरव सोनी की दुकान के ताले तोडक़र अंदर घुस गए।यहां भी काउंटर पर रखे रोलेक्स की ज्वैलरी और चांदी की तस्वीरें, चांदी का नारियल आदि सामान और करीब ढाई हजार रुपए नकदी चुराकर मौके से फरार हो गए। गौरव सोनी ने बताया कि रात को पौने तीन बजे करीब पड़ोसियों का फोन आया तो वारदात का पता चला। वारदात के दौरान पडौसी उठे तो आवाज आने पर बाहर निकल कर देखा और आवाज लगाई।दो बदमाश दुकान के बाहर खड़े थे, वहीं दो अंदर वारदात को अंजाम दे रहे थे। आवाज देने पर तुरंत निकल कर मौके भाग गए। बाद में फोन कर बुलाया और 112 पर कॉल कर सूचना दी गई। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन तब तक बदमाश निकल चुके थे।
सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ङ्क्षफगरङ्क्षप्रट लिए गए हैं। व्यापारी सोनी ने बताया कि सुबह बाजार में सीसीटीवी कैमरे देखने पर चार अज्ञात बदमाश नजर आ रहे हैं, जिनके हाथों में लोहे की सभ्भल और रिवाल्वर, एक बैग आदि नजर आ रहे हैं।बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है।
व्यापारियों में रोष व्याप्त
उधर चोरी की वारदात को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। सर्राफा यूनियन अध्यक्ष मुरली मीणा ने बताया कि रात को बाजार में बे$खौ$फ होकर चोरों के घूमने वारदात को। अंजाम दिया जाने और बदमाशों के हथियार लेकर घूमने से आमजनों में भय और डर का माहौल है।दुकानों पर सुरक्षा को लेकर भी व्यापारी ङ्क्षचतित हैं और वारदात होने की आशंका है। हथियार शुदा बदमाश आमजनों के साथ कोई भी घटना कर सकते हैं।
एमओबी टीम की विजिट करवाई
कापरेन पुलिस एएसआई नंद ङ्क्षसह ने बताया कि सूचना के बाद ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। दुकानों पर पर एमओबी टीम की विजिट करवाई गई है और बीटीएस लिए गए हैं। बदमाशों द्वारा दो दुकानों के ताले तोडक़र वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरी में बीस से तीस हजार रुपए का माल बताया जा रहा है। दोनों व्यापारियों की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच व तलाश की जा रही है।