बूंदी

Bundi : स्वच्छता कागजों में नहीं, धरातल पर दिखाई देनी चाहिए

बूंदी. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों की सूरत बदलने का रोडमेप तैयार किया जा रहा हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा और पंचायती राज विभाग जयपुर के अधीक्षण अभियंता (एसई) संजय शर्मा ने जिले के विकास अधिकारियों और तकनीकी टीम की वीडियो कॉन्फ्रैसिंग के माध्यम से क्लास ली।

2 min read
Feb 13, 2026
बूंदी. गांव में निरीक्षण के दौरान लोगों से चर्चा करते अधिकारी।

बूंदी. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों की सूरत बदलने का रोडमेप तैयार किया जा रहा हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा और पंचायती राज विभाग जयपुर के अधीक्षण अभियंता (एसई) संजय शर्मा ने जिले के विकास अधिकारियों और तकनीकी टीम की वीडियो कॉन्फ्रैसिंग के माध्यम से क्लास ली।


इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 मार्च तक जिले के समस्त कचरा संग्रहण केंद्रों का कार्य पूर्ण कर उन्हें शुरू किया जाए। इससे पूर्व सीईओ, एसई संजय शर्मा और के.पाटन उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा ने के.पाटन ब्लॉक की ग्राम पंचायत भीया का औचक निरीक्षण किया। यहां ’बीएसआर सैनिटेशन एक्टिविटीज’ के तहत प्रत्यक्ष ²श्यमान स्वच्छता जांची गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि स्वच्छता केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत भीया में रात्रि चौपाल आयोजित कर जनसुनवाई की गई,जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। बैठक और निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता प्रियव्रत सिंह, विकास अधिकारी बूंदी मनोज जैन, के.पाटन बीडीओ भानु प्रताप सिंह, सहायक अभियंता दशरथ मीणा, स्वच्छ भारत मिशन के डीपीसी निजामुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।

लंबित भुगतान पर जताई नाराजगी
समीक्षा बैठक के दौरान सीईओ रवि वर्मा ने सफाई कार्यों में लगी फर्मों के लंबित भुगतान पर नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन फर्मों का भुगतान बकाया है, उसे तत्काल जारी किया जाए, ताकि सफाई व्यवस्था बाधित न हो। वीडियो कॉन्फ्रेंङ्क्षसग में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, ग्रे वॉटर मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और बायोगैस जैसे प्रोजेक्ट््स की समीक्षा की गई। डाबी में एफएसटीपी प्रोजेक्ट और तालेड़ा में टाइगर बायो फिल्टर के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवासों ने शौचालय निर्माण की प्रगति जांची गई।

शीघ्र कराओं शौचालयों का निर्माण
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जिले के जिन राजकीय विद्यालयों में सीएससी स्कूल टॉयलेट अथवा मिनी स्कूल टॉयलेट का निर्माण किया जाना है। उन विद्यालयों में शीघ्र शौचालयों का निर्माण कराया जाएं साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय नहीं है उन केंद्रों में बेबी पेन टॉयलेट का निर्माण कराया जाए। स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में ङ्क्षड्रङ्क्षकग वाटर पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

कचरा स्पॉट को कराओं साफ
अधिकारियों ने बीएसआर सैनिटेशन के तहत गांवों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसमें घर-घर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण, सडक़-नाली की सफाई और स्कूलों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएससी) के शौचालयों की नियमित सफाई शामिल है। सीईओ ने निर्देश दिए कि गांव में जहां भी ’कचरा स्पॉट’ हैं, उन्हें चिङ्क्षहत कर शीघ्र साफ कराया जाएं।

Published on:
13 Feb 2026 12:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर