बूंदी पंचायत समिति के गुवार गांव में 33 केवी विद्युत ग्रिड का निर्माण होने से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं इन गांवों के लोगों के लिए बिजली ट्रिपिंग व फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगा।
नमाना. बूंदी पंचायत समिति के गुवार गांव में 33 केवी विद्युत ग्रिड का निर्माण होने से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं इन गांवों के लोगों के लिए बिजली ट्रिपिंग व फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगा। गुवार में विद्युत ग्रिड का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मानसून सत्र से पहले आधा दर्शन से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति की सप्लाई इस ग्रिड स्टेशन से की जा सकेगी जिस गांव की दूरी कम होने से विद्युत लाइन में फॉल्ट व मानसून सत्र में आंधी से विद्युत पोल गिरने की समस्या खत्म हो जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से गुवार व गरडदा के गांव के लोगों ने दोनों गांव में से एक जगह विद्युत ग्रिड बनाने की मांग रखी थी इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा था कि सबसे पहले आपके विद्युत ग्रिड बनाया जाएगा।
पिछले 1 वर्ष से विद्युत ग्रिड स्टेशन का कार्य चल रहा है जो लगभग दो तिहाई से अधिक पूरा हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में डाबी विद्युत ग्रिड से गुवार क्षेत्र के गांव में बिजली आपूर्ति होती है जिसमें कई बार फाल्ट व विद्युत पोल गिरने से कई दिनों तक बिजली बंद रहती हैं जिसके चलते गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। डाबी से इन गांवों की दूरी अधिक होने व पठारी क्षेत्र होने के चलते विद्युत पोल गिरने की अधिक समस्या आती है जिसके चलते क्षेत्र के लोगों की यह पहली मांग थी इस मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला वह ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गंभीरता से लिया व इस पर कार्य किया लोकसभा अध्यक्ष पहल अब लोगों कों समस्या से निजात मिलेगा।
इन गांवों को होगा लाभ
गुवार गांव में 33केवी विद्युत ग्रिड बनने से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों को लाभ होगा जिसमें गरडदा गुवार पिजर माता केवडिया गोलपुर पलका खमलोई सहित आधा दर्शन गांव के लोगों को विद्युत आपूर्ति का लाभ होगा। वहीं गरडदा खनन क्षेत्र होने की वजह से अभी यहां थ्री फेज विद्युत आपूर्ति होने से क्षेत्र में रोजगार के संसाधन भी बढ़ेंगे वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
बिना सूचना 5 घंटे बिजली कटौती, गर्मी से लोग बेहाल
बरून्धन. कस्बे में शनिवार को अचानक हुई बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह लगभग 11.16 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे भीषण गर्मी में आमजन बेहाल हो गए। बिजली बंद होने से घरों में पंखे-कूलर ठप हो गए और लोगों को उमस व गर्मी के बीच भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को उठानी पड़ी
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा देने पहुंचे 197 परीक्षार्थियों को बिजली नहीं होने के कारण गर्मी में पेपर देना पड़ा। परीक्षा केंद्र पर पसीने से परेशान अभ्यर्थी बार-बार बिजली आने का इंतजार करते नजर आए। कई विद्यार्थियों ने बताया कि तेज गर्मी और बिजली कटौती के कारण परीक्षा देने में एकाग्रता प्रभावित हुई। कस्बे के भाजपा बूथ अध्यक्ष ङ्क्षरकेश चौरसिया व राजेंद्र दाधीच सहित लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के सप्लाई बंद कर दी गई, जबकि गर्मी के मौसम में बिजली की सबसे ज्यादा आवश्यकता रहती है।
अचानक हुई कटौती से दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सरपंच भारती शर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिजली विभाग को बिना पूर्व सूचना के बिजली बंद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से आमजन, बुजुर्ग, बच्चे और परीक्षार्थी सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। उन्होंने विभाग से भविष्य में बिजली कटौती से पहले सूचना जारी करने की मांग की।
बरून्धन जीएसएस पर पॉवर ट्रांसफार्मर को चालू करने के लिए टीम आई थी। जिसके चलते बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। जैसे ही कार्य पूरा हुआ बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
ललित गुप्ता, सहायक अभियंता
व्यवस्थाओं का जायजा लिया
लबान. क्षेत्र के घाट का बराना स्थित जीएसएस पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे 33 केवी लाइन से संबंधित कार्य किया गया। बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं तकनीकी सुधार के उद्देश्य से कार्य के दौरान विद्युत निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्य के दौरान बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता संदीप मालवीय ने मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।