कस्बे में 11 अप्रेल को प्रस्तावित रामसागर झील सौन्दर्यकरण, श्रीराम प्रतिमा सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आगमन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने पंचायत समिति सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिण्डोली. कस्बे में 11 अप्रेल को प्रस्तावित रामसागर झील सौन्दर्यकरण, श्रीराम प्रतिमा सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आगमन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने पंचायत समिति सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पंचायत समिति सभागार में हुई बैठक में जिला प्रभारी मंत्री व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एवं पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से मुख्यमंत्री की सभा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि 11 अप्रैल को प्रस्तावित यात्रा को लेकर की गई तैयारी की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्यक्रम स्थल पर पेयजल के समुचित प्रबंध रहे। पार्किंग के लिए चिन्हित स्थान को समतल करवाया जाए। प्रस्तावित यात्रा के ²ष्टिगत सभी तरह के प्रोटोकॉल सुनिश्चित रहे। गर्मी के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर ठंडी हवा के इंतजाम किए जाए। इसके अतिरिक्त परिवहन संबंधी सभी व्यवस्थाएं अभी से सुनिश्चित कर ली जाए।
लोकार्पण में होने वाले भवनों की सुरक्षा व गुणवत्ता संबंधी जांच सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से पूर्ण कर ली जाए, साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग से सुरक्षा सम्बन्धी प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से लिया जाए। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा, पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवंशी सहित जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं शाम को पूर्व कृषि मंत्री पर प्रभु लाल सैनी व भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली एवं अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं व ग्रामीण को हिण्डोली लाने पर चर्चा हुई।
सडक़ टूटी, जताई नाराजगी
कोटा से हिण्डोली पंचायत समिति सभागार जाते समय व्यापारियों व ग्रामीणों ने जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर को रुकवाया एवं एक संवेदक द्वारा केबल बिछाने के दौरान तोड़ी सडक़ बताई एवं नाराजगी जताई। व्यापारियों ने कहा कि क्षतिग्रस्त सडक़ एक पखवाड़े बाद भी ठीक नहीं करने से यहां से गुजरने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, जिस पर प्रभारी मंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से सडक़ को सही करवाए।