बूंदी

बूंदी के सुमेरगंजमंडी में घर में मिली पति-पत्नी और दस वर्षीय बेटे की लाश

इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के सुमेरगंजमंडी में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के तीन जनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
less than 1 minute read
Apr 30, 2019
bundi ke sumeraganjamandee mein ghar mein milee pati-patnee aur das
बूंदी के सुमेरगंजमंडी में घर में मिली पति-पत्नी और दस वर्षीय बेटे की लाश

बूंदी. इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के सुमेरगंजमंडी में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के तीन जनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इंद्रगढ़ थाना पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुमेरगंजमंडी निवासी मुकेश मीणा, पत्नी कोमल मीणा और 10 वर्षीय बेटे आकाश मीणा के घर के अंदर शव मिले हैं। मुकेश मीणा एक कमरे में फंदे पर झूला हुआ था उसके शरीर पर खून के धब्बे लग रहे हैं। इसी प्रकार एक अन्य दूसरे कमरे में ३० वर्षीय पत्नी कोमल मीणा और 10 वर्षीय बेटा आकाश मीणा मृत अवस्था में मिले हैं। सूचना मिलते ही इंद्रगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त लगी जब दौलतपुरा गांव से मुकेश मीणा का छोटा भाई सुमेरगंजमंडी उसके घर आया था। उसने दरवाजा खोला तभी पास ही के कमरे में मुकेश उसे फंदे पर लटका हुआ दिखा। बाद में एक अन्य दूसरे कमरे में उसकी पत्नी और बेटे का भी शव दिखाई पडा। इस कमरे की बाहर से कुंदी लगी थी। पुलिस अधिकारी लक्ष्मी चंद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय ले जाया गया है।

Updated on:
30 Apr 2019 11:58 am
Published on:
30 Apr 2019 11:58 am