बूंदी

Bundi : केशव घाट पर चर्मण्यवती की महाआरती, दीपदान से जगमगाया तट

राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश के जन्म शताब्दी पर्व के तहत मंगलवार को धार्मिक नगरी में आयोजित कार्यक्रम में दीपदान के साथ महाआरती की गई।

2 min read
Mar 11, 2026
केशवरायपाटन. चम्बल नदी के तट पर आरती करते अतिथि।

केशवरायपाटन. राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश के जन्म शताब्दी पर्व के तहत मंगलवार को धार्मिक नगरी में आयोजित कार्यक्रम में दीपदान के साथ महाआरती की गई। वहीं आतिशबाजी देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। केशव घाट को रंगोली से सजाया गया। समाजसेवी वासुदेव कहालिया की अध्यक्षता में आयोजित महोत्सव में अतिथि थाना प्रभारी दिनेश शर्मा, अध्यक्ष भारत विकास परिषद के दक्षिण पूर्व प्रांत दिनेश खुशाल, मुरारी लाल कहालिया थे।

इस अवसर पर चर्मण्यवती की महाआरती, दीपदान, आतिशबाजी को देखने के लिए शहर उमड़ पड़ा। शाम पांच बजे बाद से लोग आने शुरू हो गए। पत्रिका के चम्बल को संबल अभियान को आगे बढ़ाते हुए महिला पुरुषों, युवाओं व गणमान्य लोगों ने दूषित होती चर्मण्यवती को बचाने का संकल्प लिया।

लोगों ने भगवान केशव को साक्षी मान कर कहा कि चम्बल नदी में ना मैं गंदगी करुंगा ना किसी को करने दूंगा। इस दौरान भारत विकास परिषद अध्यक्ष डाक्टर कौशल गुप्ता, विजय ओझा, शशि शर्मा, ओम बिडला, पूर्व पार्षद हरजी केवट, प्रदीप बब्बर, मोहनलाल सुमन, राम बंसल, गिरिराज पोकरा, सूर्य प्रकाश बागला, महेश बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया।

जयकारों के बीच महाआरती हुई
केशव घाट पर चर्मण्यवती मां के जयकारों के साथ पंडित ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। पुजारी द्वारका लाल शर्मा, महेश शर्मा, लोकेश शर्मा, योगेश शर्मा, गोपाल शर्मा, श्रीकिशन शर्मा, मोहित शर्मा, कृपांशु पीयूश, नमन शर्मा, मोहित, पंडित रामकृष्ण, शिवम शास्त्री, ने मां चर्मण्यवती की महाआरती शुरू की। लोग मंत्रमुग्ध हो कर आरती में लीन हो गए। झालर की टंकार के साथ शंख ध्वनि करते हुए महोत्सव में शामिल अपार जनसमूह मां की भक्ति में खोए रहे। 5 बजे बाद केशव घाट को सजा कर पुजारियों ने घंटी ध्वनि के साथ आरती का दृश्य देखते बनता था।

भजनों की स्वर लहरी गूंजी
चर्मण्यवती पर महिला समूह ने भजन कीर्तन किया। ढोल मंजीरे के साथ गणेश वंदना कर केशव की स्तुति करते हुए मनमोहक भजन कीर्तन किया। संकीर्तन महिला मंडल केशव मंदिर की महिला मंडल में यह महिलाएं गरिमा निरखी, कैलाश गुप्ता, संगीता गुप्ता, संगीता शर्मा, रेखा कहालिया चंदा कहालिया, शांतिदेवी कहालिया, निर्मला धुप्पड़, मनीषा शर्मा, ममता शर्मा, रेणु शर्मा, पूनम शर्मा, तनीषा शर्मा शामिल हुई। महोत्सव के अवसर पर चर्मण्यवती में दीपदान का देख कर लोग हर्षित हो उठे।

आतिशबाजी देखने उमड़े लोग
श्रद्धेय कुलिश जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर निजी स्कूल के सहयोग से आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी आकाश में गुंजायमान हो गया। रंग बिरंगी रोशनी के साथ यानी धमाल होती चमचमाती आतिशबाजी का एक अलग ही कार्यक्रम देख को मिला।संचालन जगदीश शर्मा ने की। नाव व्यवस्था केवट हरजी ने की। कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत ज्ञान संस्कार समिति के अध्यक्ष राजकुमार कहालिया के नेतृत्व में टीम का सहयोग रहा।

Also Read
View All

अगली खबर