11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : दस साल से वीरान है नया बस स्टैण्ड

कस्बे में वर्षों से वीरान पड़े बस स्टैंड जल्द तैयार होने का यात्री इंतजार कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 11, 2026

Bundi : दस साल से वीरान है नया बस स्टैण्ड

हिण्डोली. कस्बे में वर्षों से वीरान पड़े बस स्टैंड को संचालन की दरकार है।

हिण्डोली. कस्बे में वर्षों से वीरान पड़े बस स्टैंड जल्द तैयार होने का यात्री इंतजार कर रहे हैं। कस्बे में बस स्टैंड के अभाव में यात्री सर्दी, गर्मी, बरसात में खुले में खड़े रहकर ही बसों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

जानकारी अनुसार एक दशक से अधिक समय से राष्ट्रीय राजमार्ग 52 बेशखां स्थित कट के निकट तत्कालीन ग्राम पंचायत द्वारा एक करोड रुपए से अधिक राशि खर्च कर बस स्टैंड का निर्माण करवाया था, लेकिन बस स्टैंड संचालित नहीं होने से दुर्दशा का शिकार हो गया। बाद में राजस्थान पत्रिका द्वारा लगातार समाचार प्रकाशित करने पर नगरपालिका द्वारा करीब एक करोड रुपए के टेंडर जारी कर नए बस स्टैंड को आधुनिक रूप देने की शुरुआत की।

लेकिन यहां पर संवेदक द्वारा धीमी गति से कार्य करने से वीरान पड़े बस स्टैंड अभी पर यात्रियों की चहल कदमी नहीं हो पा रही हैं। बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय, केंटीन सहित अन्य कार्य अंतिम चरण में है, लेकिन सीसी रोड व लाइटिंग का कार्य नहीं हुआ है। इस कार्य में अभी समय लग सकता है, जिससे गर्मी के मौसम में भी यात्रियों को नए बस स्टैंड की सुविधा मिलने की संभावना कम है, जिससे एक बार फिर से यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।

राजमार्ग से पकड़ रहे बस
कस्बे सहित क्षेत्र व बाहर से आवाजाही करने वाले सैकड़ों यात्रियों का बसस्टैंड इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 52 बेसखां स्थित कट ही बना हुआ है। जहां पर सुबह-शाम, दिन-रात यात्री खड़े रहकर बसों का इंतजार करते रहते हैं। सर्दी के मौसम में तो यात्री खड़े रहकर कुछ समय बसों का इंतजार कर लेते हैं, लेकिन गर्मी शुरू होने के साथ ही यहां पर महिला बच्चे व पुरुष काफी विचलित नजर आते हैं। कई बार बसें अंतराल में आने से दोपहर को यात्रियों को धूप में खड़ा रहना भी मुश्किल होता है। यहां पर छाया, पानी, बैठक की व्यवस्था नहीं है।

बस स्टैंड निर्माण व आधुनिक रूप देने में एक करोड़ की राशि खर्च होगी। चार दीवारी, गेट कॉपलेक्स, प्रतीक्षालय, कैंटीन सहित अन्य कार्य अंतिम चरण में है। सीसी रोड व लाइटिंग का कार्य में समय लगेगा। उसके बाद ही बस स्टैंड को हैंड ओवर किया जा सकेगा।
गजेंद्र सिंह मीणा, सहायक अभियंता नगरपालिका हिण्डोली