
कापरेन. आजन्दा में आयोजित शिविर में मौजूद ग्रामीण, अधिकारी, कर्मचारी।
कापरेन. क्षेत्र के आजंदा गांव में विद्युत निगम द्वारा विशेष समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए बकाया वसूली, पीडीसी मामलों में कार्यवाही कर नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। विद्युत निगम के सहायक अभियंता मोहम्मद शोयब ने बताया कि आयोजित समाधान शिविर में सोलह उपभोक्ताओं ने मौके पर ही एक लाख 31 हजार 7 सौ पचास रुपए की राशि जमा करवाई, जिससे 2 लाख 75 हजार रुपए के पुराने लंबित बकाया मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं सत्ताईस डीसी-पीडीसी उपभोक्ताओं के करीब तीन लाख रुपए के बकाया मामलों में सख्ती बरतते हुए अवैध झूले, आंकड़े हटाकर केबल जब्त की गई। उपभोक्ताओं को बकाया राशि शीघ्र जमा कराने की कड़ी हिदायत दी गई और समझाइश की गई।
सहायक अभियंता ने बताया कि शिविर में कई गांवों के उपभोक्ताओं ने भाग लिया और समझाइश पर आठ नए विद्युत कनेक्शन भी मौके पर ही जारी किए गए। शिविर के दौरान विभागीय अधिकारीयो ने मौके पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते हुए त्वरित समाधान किया। शिविर में सहायक अभियंता मोहम्मद शोयब, राजस्व अधिकारी विजय कुमावत, राजेश शर्मा, गिरिराज जांगिड़, कमलेश नागर, कुमार शानू, दिनेश सुमन, जगदीश चौधरी सहित विभागीय कार्मिक मौजूद रहे। सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत निगम द्वारा आज बुधवार को 33/11 केवी जीएसएस अरनेठा पर और शुक्रवार को 33/11 केवी जीएसएस कापरेन में समाधान शिविर आयोजित होगा। वंचित उपभोक्ता आगामी शिविरों में पहुंचकर नियमानुसार छूट का लाभ उठा सकते हैं।
लाखेरी. विद्युत निगम लाखेरी की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र में तीन दिवसीय विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बकाया एवं विवादित विद्युत बिलों से संबंधित प्रकरणों का मौके पर ही नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। सहायक अभियंता लाल जाटव ने बताया कि पहला शिविर 10 मार्च को अटल सेवा केंद्र बड़ाखेड़ा, दूसरा 12 मार्च को अटल सेवा केंद्र दहीखेड़ा तथा तीसरा 13 मार्च को अटल सेवा केंद्र फोलाई में आयोजित होगा। शिविर में डीसी, पीडीसी एवं नियमित विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया व विवादित बिलों की सुनवाई कर समाधान किया जाएगा।
Published on:
11 Mar 2026 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
