बूंदी

बैठक में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

कस्बे में स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के सामने एक मैरिज गार्डन में बुधवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई।

less than 1 minute read
Jul 22, 2021
बैठक में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

देई . कस्बे में स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के सामने एक मैरिज गार्डन में बुधवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई।
देई भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक सैनी, अध्यक्ष जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा, विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी नरेश बंसल रहे। बैठक में सैनी ने प्रत्येक बूथ को मजबूत करने की बात कही। भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडिय़ा ने केन्द्र सरकार की कोरोना काल में उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिला प्रभारी बंसल, भाजपा नेता गोपाल पचेरवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजबाला गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में नैनवां प्रधान पदम नागर, केपाटन प्रधान वीरेन्द्र सिंह हाड़ा, जिला उपाध्यक्ष शिशुपाल मीणा, रामबाबू शर्मा, तेजनारायण दुबे, जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह हाड़ा, जिला मंत्री सम्पत जैन, रजनी छाबडा, अनिता सैनी आदि उपस्थित रहे। देई मण्डल महामंत्री रमेश नागर, विष्णु शर्मा, अदिति शर्मा ने पंजीयन किया। देई मण्डल उपाध्यक्ष शिवप्रसाद विजयवर्गीय ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मंच संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र शृंगी ने किया।

Published on:
22 Jul 2021 06:26 pm
Also Read
View All