बूंदी

झूला पुल के अधूरे पड़े कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश, जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने सोमवार को बरूंधन व बैरवा का झौंपड़ा के बीच घोड़ा पछाड़ नदी पर बनाए जा रहे लोहे के झूला पुल के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के अधूरे पड़े कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को दिक्कत का सामना नहीं करने पड़े।

less than 1 minute read
Jul 30, 2024
बरून्धन, झूला पुल की जानकारी लेते हुए व निर्देश देते जिला कलक्टर।

बरून्धन . जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने सोमवार को बरूंधन व बैरवा का झौंपड़ा के बीच घोड़ा पछाड़ नदी पर बनाए जा रहे लोहे के झूला पुल के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के अधूरे पड़े कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को दिक्कत का सामना नहीं करने पड़े।

गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका के 25 जुलाई के अंक में पुल के अभाव में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के प्लास्टिक के ड्रम से बने जुगाड़ की नाव से नदी पार करने के बारे में समाचार प्रकाशित हुआ था।

खबर प्रकाशित होने के बाद अगले दिन सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पहुंचे थे। सोमवार को जिला कलक्टर ने मौके पर पहुंचकर काम का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों से पुल का निर्माण पूरा होने तक सावधानी बरती जाएं।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता इन्द्रजीत मीणा ने बताया कि एक करोड़ 25 लाख 63 हजार की लागत से घोडा पछाड़ नदी पर लोहे के झूला पुल का निर्माण करवाया जा रहा है। अब तक पुल का 70 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुल के लिए लोहे का स्ट्रक्चर तैयार करवाया जा रहा है।

Published on:
30 Jul 2024 12:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर