बूंदी

केशव स्तुति के साथ शुरू हुआ सावन महोत्सव

भगवान केशवराय महाराज के मंदिर पर रविवार से सावन महोत्सव शुरू किया गया। इस अवसर पर भगवान को झूले में झुलाया गया।

less than 1 minute read
Jul 26, 2021
केशव स्तुति के साथ शुरू हुआ सावन महोत्सव

केशव स्तुति के साथ शुरू हुआ सावन महोत्सव
केशवरायपाटन. भगवान केशवराय महाराज के मंदिर पर रविवार से सावन महोत्सव शुरू किया गया। इस अवसर पर भगवान को झूले में झुलाया गया। मंदिर के मानक चौक पर भगवान के विग्रह का शृंगार कर सावन महोत्सव शुरू किया। केशव भक्तों ने भगवान की स्तुति कर एक माह तक चलने वाले इस उत्सव का आनंद लिया। महिलाओं ने नृत्य कर भजनों की प्रस्तुति दी।
भगवान को झुलाया झूला
झालीजी का बराना. सावन के पहले दिन से यहां श्रीजी के मंदिर में भगवान श्रीजी को झूले में झुलाया गया। पुजारी रामप्रसाद शृंगी व ईश्वरदत्त बागला ने बताया कि पूरे सावन माह में भगवान को सुबह दस बजे से बारह बजे तक झूला झुलाया जाएगा। बाद में महाआरती कर प्रसादी वितरित की जाएगी।

भजनों की दी प्रस्तुति, किया सम्मान
बूंदी. गुरुपूर्णिमा के अवसर पर संस्कार भारती इकाई बूंदी द्वारा वरिष्ठ गीतकार, साहित्यकार, गजल गायक सूर्यप्रकाश पाठक का हनुमान धर्मशाला परिसर में आयोजित किया गया। इकाई अध्यक्ष भंवर सिंह सोलंकी द्वारा स्वागत किया गया। लोककलाकार गायक जगदीश अनुरागी ने गुरु वंदना भजन की प्रस्तुति दी। पाठक ने कविता गजल सुनाए। संचालन रवि प्रकाश सेन ने किया। सेन ने संस्कार भारती व गुरु महत्व के बारे में समझाया। अध्यक्षता संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत सहमंत्री हरिनारायण भाटी ने की। इस दौरान सुनील जांगिड़, विजय सिंह सोलंकी, हेमराज, लीलाधर शर्मा, रमेश नायक, जेपी त्रिपाठी, नन्दप्रकाश शर्मा, प्रकाश कसेरा आदि मौजूद थे।

Published on:
26 Jul 2021 08:43 pm
Also Read
View All