बूंदी

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैंथर की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर सोमवार तड़के डाटूंदा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक डेढ़ वर्षीय पैंथर की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Dec 11, 2023
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैंथर की मौत-video
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैंथर की मौत-video

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैंथर की मौत
हिण्डोली. बूंदी. राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर सोमवार तड़के डाटूंदा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक डेढ़ वर्षीय पैंथर की मौत हो गई। उसके शव का हिण्डोली नर्सरी में तीन पशु चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। रेंजर दीपक जासू ने बताया कि टाइगर रिजर्व डाटूंदा के जंगल से निकलकर एक पैंथर सड़क पर आ गया था। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार इस इलाके में आधा दर्जन से अधिक पैंथर रह रहे हैं।

पहले भी ट्रेन की चपेट से मर चुके दो पैंथर
क्षेत्र के भीमलत के निकट गुफा में रेल की पटरी पर पूर्व में भी दो पैंथरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अब सडक़ दुर्घटना से पैंथर की मौत हो गई जो चिंताजनक है।

मिले वन्यजीवों को सुरक्षा
वरिष्ठ पशु चिकित्सक हिण्डोली डॉ. महावीर खत्री ने बताया कि जिले में टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद भी वन्यजीवों को आज भी पूरी सुरक्षा उपलब्ध नहीं है। यहां पर टाइगर रिजर्व के बफर जोन कालदा, दुर्वासा, देवझर की तरफ बड़ी संख्या में पैंथर विचरण करते हैं।

लेकिन उनके लिए यहां के जंगलों में हरिण, चीतल सहित कई पशु नहीं होने के कारण भोजन की तलाश में बाहर आ जाते हैं। जंगलों में बकरियों के बने बाड़े भी हटाया जाना चाहिए। साथ में यहां पर लोगों की आवाजाही रोकनी होगी। सुरक्षा के लिए स्टाफ बढ़ाने के साथ चारदीवारी बनानी होगी। पैंथर पर भारी वाहन गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Published on:
11 Dec 2023 07:40 pm