बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र के गरडदा गांव में पानी से भरी खान मे मां-बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र के गरडदा गांव में पानी से भरी खान मे मां-बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के राजपुर गांव की विनीता भील (28) पत्नी कैलाश भील के रूप में हुई है। इसके साथ 14 माह की बेटी रिया का भी शव मिला है।
पुलिस ने दोनों के शवों को खदान से निकलवाकर बूंदी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को परिजनों की ओर से रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि विनीता पिछले 5 माह से पति के साथ गरडदा में रहकर मजदूरी कर रही थी। विनीता 24 अप्रैल को अपनी बेटी को लेकर घर से निकली थी। बुधवार रात को ग्रामीणों ने खान में भरे पानी में ऊपर मां-बेटी का शव तैरता हुए दिखाई दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी।