बूंदी

Bundi : पानीढाल और अकलोड के प्लांटेशन में लगी आग, सैकड़ों पौधे जले

हिण्डोली के निकट पानीढाल व अकलोड के प्लांटेशन में सोमवार दोपहर को अचानक आग लग जाने से सैकड़ो पौधें जलकर राख हो गए।

2 min read
Apr 21, 2026
हिण्डोली. आग बुझाती दमकल।

हिण्डोली. हिण्डोली के निकट पानीढाल व अकलोड के प्लांटेशन में सोमवार दोपहर को अचानक आग लग जाने से सैकड़ो पौधें जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार पानीढाल- अकलोड के क्लोजर में दोपहर को धुआं उठता नजर आया। जिस पर लोग जंगल में पहुंचे। जहां पर करीब 30 हैक्टेयर के प्लांटेशन में आग लगी हुई थी। आग की लपटे लगातार तेज होती जा रही। हवा के साथ आग बढ़ती देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी । जिस पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जहां पर आग विकराल रूप ले चुकी थी। ऐसे में ग्रामीणों के प्रयास विफल होते देखकर दमकल बुलाई। बाद में दमकल ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग से करीब 25 हैक्टेयर पर लगे नीम, छुरेल, सत्यानाशी सहित सैकड़ो की संख्या में पौधे जल गए। वही प्लांटेशन में रहने वाले वन्य जीव भी मरने की जानकारी है।वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि यहां पर कुछ खरगोश प्लांटेशन में भागते नजर आ रहे थे। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया।

पानीढाल अकलोड के प्लांटेशन में अचानक आग लग गई। जिससे सैकड़ो की संख्या में पौधे जल गए हैं। दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता लगाया जाएगा।
शिवप्रकाश चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, हिण्डोली

बांसी के खेत में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान
भण्डेड़ा.
क्षेत्र के बांसी गांव में सोमवार दोपहर को एक किसान के खेत पर अचानक आग लगने से लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया। यह घटना बांसी निवासी किसान घनश्याम गोस्वामी के खेत पर हुई, जहां उनके पशुओं के लिए रखा भूसा, प्लास्टिक के ङ्क्षसचाई पाइप और तिरपाल जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार, देई थाना क्षेत्र के बांसी गांव में किसान घनश्याम गोस्वामी ने अपने कुएं पर पशुओं के लिए भूसे का ढेर लगा रखा था। इसके पास ही कृषि कार्य में उपयोग होने वाले 50 प्लास्टिक के ङ्क्षसचाई पाइप और तिरपाल भी रखे हुए थे। दोपहर के समय खेत में लगे 11 केवी विद्युत पोल के पास से ङ्क्षचगारियां उठीं, जिससे खेत की नौलाइयों में आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे कुएं तक फैल गई और वहां रखे प्लास्टिक के पाइपों को अपनी चपेट में ले लिया। आग ने पास ही रखे भूसे के ढेर, तिरपाल और कंडों के परावंडा को भी पूरी तरह से जला दिया।आग की लपटों को देखकर पड़ोसी किसानों ने तुरंत कुएं के मालिक घनश्याम गोस्वामी को दूरभाष से सूचना दी।

सूचना मिलते ही किसान परिवार सहित घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद किसानों ने बड़ी मशक्कत कर नलकूप चलाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मौके पर रखे कृषि यंत्रों सहित भूसा और तिरपाल जलकर पूरी तरह से नष्ट हो चुके थे। पीडि़त किसान ने बताया कि इस आगजनी में उन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटित आगजनी की सूचना राजस्व विभागीय अधिकारी को भी दी गई है। पीडि़त किसान के पुत्र धर्मराज गोस्वामी ने हल्का पटवारी को भी घटना की जानकारी दी है। इस घटना से किसान को काफी नुकसान हुआ है।

Published on:
21 Apr 2026 12:40 pm
Also Read
View All