बूंदी

Bundi : शिक्षा से आगे बढ़ रहा समाज और देश- बिरला

सत्ताईसया मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया के अबूझ सावे पर रोटेदा रोड स्थित बालाजी की बगीची मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

2 min read
Apr 20, 2026
कापरेन. सत्ताईसया मेघवाल समाज सामूहिक विवाद सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष का सम्मान स्वागत करते हुए।

कापरेन. सत्ताईसया मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया के अबूझ सावे पर रोटेदा रोड स्थित बालाजी की बगीची मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि 27 गांवों का यह समाज सामूहिक संकल्प, सामाजिक जागरूकता और समय के अनुरूप बदलाव अपनाने के कारण पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

बिरला ने कहा कि जहां-जहां शिक्षा तेजी से पहुंची है, वहां समाज में बदलाव भी उतनी ही तेजी से हुआ है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के ‘‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’’ के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को अपने दायित्व निभाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शक्ति देती है।

उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। आज के समय में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर नई पीढ़ी को शिक्षित और संस्कारित बनाना आवश्यक है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक बदलाव का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इससे समय और धन की बचत होती है, साथ ही समाज में समानता, सम्मान और सामूहिकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिलती है और समाज में एकजुटता बढ़ती है।

बिरला ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में परस्पर सम्मान, संस्कार और सहयोग की भावना बनाए रखें। उन्होंने माता-पिता के सम्मान और पारिवारिक मूल्यों को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और ²ढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने समाज की मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बेटियों को भी सभी अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढऩा चाहिए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज को नई दिशा दे सकें। इस दौरान विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष विनोद मेघवाल सहित समिति के पदाधिकारियों द्वारा बिरला का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया,नरेंद्र पाल ,जिला महामंत्री,योगेंद्र श्रृंगी, के पाटन ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र मीणा,कापरेन मण्डल अध्यक्ष हेमन्त पंचोली ,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हेमराज मेघवाल आदि सहित कई लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


भगवान परशुराम आज के दौर में भी प्रेरणा स्रोत
बूंदी. शहर के जैतसागर रोड स्थित परशुराम वाटिका में परशुराम जयंती महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने समय समय पर अन्याय व अत्याचार बढऩे पर उनका धर्ममय होकर समाज की रक्षा की है। अलग अलग काल खण्ड में राक्षसवृति बढऩे पर, ङ्क्षहसा बढऩे पर भगवान परशुराम, धर्म योद्धा के रूप में राक्षस वृति को समाप्त करने का काम किया है। उनका संदेश, उनका जीवन दर्शन, आध्यात्मिक ज्ञान हम सब के जीवन के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने हमेशा कल्याण का काम किया है।


समाज में संतुलन और धर्म की स्थापना का कार्य किया है। इससे पूर्व लोकसभा का मंच पर आने पर समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत सत्कार किया। वहीं सर्किट हाउस में लोगों ने समस्याओं के ज्ञापन सौंप कर स्वागत किया।

Updated on:
20 Apr 2026 11:48 am
Published on:
20 Apr 2026 11:47 am
Also Read
View All