सर्व ब्राह्मण महासभा समिति जिला बूंदी के तत्वावधान में भगवान श्रीपरशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि मंशापूर्ण गणेश मंदिर बालचंद पाड़ा बूंदी से वाहन रैली एवं शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गढ़ की पड़स से मातृशक्ति कलश यात्रा शोभायात्रा में सम्मिलित हुई।
बूंदी. सर्व ब्राह्मण महासभा समिति जिला बूंदी के तत्वावधान में भगवान श्रीपरशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि मंशापूर्ण गणेश मंदिर बालचंद पाड़ा बूंदी से वाहन रैली एवं शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गढ़ की पड़स से मातृशक्ति कलश यात्रा शोभायात्रा में सम्मिलित हुई। इस कलश यात्रा में सभी महिला पदाधिकारी गण केसरिया साड़ी एवं अन्य मातृशक्ति चुनरियों में सुसज्जित होकर परशुराम भगवान की जय जयकार कर शोभायात्रा में चल रही थी।
शोभायात्रा में, महिलाओं की कलश यात्रा, दुपहिया एवं चार पहिया वाहन रैली परशुराम रथ रथ, घोड़े, डीजे, बगिया, झांकियां, परशुराम रथ, ध्वजा पताकाएं, ढोल, बैंड बाजे, राष्ट्रीय संतों का आगमन, रूद्र पाठ करते हुए पंडित केसरिया दुपट्टों से सुसज्जित युवा अखाड़ा शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण रहे। यह शोभायात्रा मंशापूर्ण गणेश मंदिर बालचंद पाड़ा से शहर के मुख्य मार्गो नाहर का चौहटï्टा, सदर बाजार, चौमुखा बाजार, चौगान गेट, इंदिरा मार्केट कोटा रोड अहिंसा सर्किल, परशुराम चौराहा होते हुए आजाद पार्क में संपन्न हुई।
परशुराम वाटिका में भगवान परशुराम की 101 दीपकों से महाआरती की गई। शोभायात्रा में ओएसडी राजीव दत्ता ने शिरकत करते हुए कहा कि आज के समय में चल रहे वातावरण में ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। बूंदी विधायक एवं पूर्व वित्त राज्य मंत्री, हरिमोहन शर्मा, अरबन बैंक के चेयरमैन सत्येश शर्मा, स्वागत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के विशेष आमंत्रित सदस्य भरत शर्मा, संगठन प्रभारी भारतीय जनता पार्टी गौरव शर्मा, पूर्व बीज निगम निदेशक चर्मेश शर्मा कांग्रेस नेता समृद्ध शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार शृृंगी, पूर्व उप सभापति संतोष कटारा, राजीव लोचन गौतम आदि ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
केशवरायपाटन. सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान रविवार को भगवान परशुराम का प्रकटीकरण महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया।
समाज के लोग भगवान कल्याणराय मंदिर परिसर में एकत्र हुए। मंदिर परिसर में समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर आरती की। आरती के बाद भगवान परशुराम की शोभायात्रा शुरू की गई। यह शोभायात्रा यात्रा करकरा बाजार, केशव मंदिर मार्ग होती हुई मुख्य बाजार से घुमती हुई वापसी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में लोगों ने उत्साह से भाग लिया।
नैनवां. सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती की शोभायात्रा सोमवार को निकाली जाएगी।
जयंती संयोजक जयप्रकाश शर्मा व सह संयोजक मुकेश शृंगी ने बताया कि गढ़ चौक स्थित रंगनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शाम चार बजे शोभायात्रा रवाना होगी, जो गढ़ चौक से मुख्य बाजार, गढपोल, भगतङ्क्षसह सर्किल होकर बायपास होती हुई शृंग गार्डन पहुंचेगी। जहां भगवान परशुराम की महाआरती होगी।
सम्मान समारोह 23 को
इंद्रगढ़ . शहर में परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज ने शहर में संचालित गोशाला में गायों को हरा चारा डाला। वहीं परशुराम जयंती के उपलक्ष में 23 अप्रेल को सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से शोभायात्रा व सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
कार्यक्रम शहर के पंचेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित होगा। शोभा यात्रा पंचेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी, जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई समापन कार्यक्रम स्थल पर होगी।
सम्मान समारोह में समाज के भामाशाह, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। वहीं 22 अप्रेल को परशुराम वाटिका में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक राजेश पालीवाल ने बताया कि 22 व 23 अप्रेल को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
कार्यक्रम में इंद्रगढ़, करवर, सुमेरगंजमंडी, लाखेरी सहित आसपास क्षेत्र के सर्व ब्राह्मण समाज के लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान गोशाला में परशुराम जयंती संयोजक राजेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष रवि चतुर्वेदी, सह संयोजक पवन गौतम, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित जगदीश नारायण शर्मा, हेमराज गौतम, गणेश गौतम, गोङ्क्षवद गौतम, लोकेश दाधीच, योगेश दत्त शर्मा, केशव शर्मा, सतीश शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।