बूंदी

बूंदी में खतरनाक सड़क हादसाः बारातियों से भरी बस पलटी, 24 से अधिक घायल, 5 लोगों की हालत नाजुक

Bundi Bus Accident : राजस्थान के बूंदी जिले में बारातियों से भरी बस पलट गई है। यह एक बारात से लौट रही थी, तभी रात में अचानक हादसा हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2025, 10:49 AM IST
bus accident bundi
सड़क किनारे पलटी बस।

Bundi Bus Accident : बूंदी । जिले से खतरनाक बस हादसे की खबर आई है। नैनवां थाना क्षेत्र में बस पलटने से 24 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हादसे में 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा नैनवां थाना क्षेत्र के गंभीरा और कासपुरिया के बीच में हुआ। मिल रही जानकारी के मुताबिक, दबलाना थाना क्षेत्र के भवानी पुरा से करवर थाना क्षेत्र के समीधी गांव बारात गई थी।

यह वीडियो भी देखें :

रात में बारात से लौट रही थी बस

बारातियों ने समीधी गांव में बारात का आनंद लेने और भोजन-पानी करने के बाद अपने घर रात में ही लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रात में 1:30 बजे से 2 बजे के बीच में बारातियों से भरी बस नैनवां थाना क्षेत्र में पलट गई।

हादसे के कारणों का नहीं चला पता

फिलहाल, यह हादसा कैसे हुआ इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक इस हादसे में किसी की मौत की भी खबर नहीं है, लेकिन 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनको बड़ी अस्पतालों में उपचार के लिए रेफर किया गया है। बाकी लोगों को सामान्य इलाज देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Updated on:
11 May 2025, 10:49 AM IST
Published on: