23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी क्राइम: शराब के नशे में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, परिवार में कोहराम

बूंदी जिले में केशवरायपाटन क्षेत्र के ईश्वरनगर गांव में शराब के नशे में दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। छोटे भाई ने लोहे के एंगल से बड़े भाई पर हमला कर दिया। कोटा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 23 Oct 2026, 10:00 AM IST

bundi keshoraipatan murder

बूंदी के केशवरायपाटन में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या (पत्रिका फोटो)

Bundi Keshoraipatan Murder: केशवरायपाटन (बूंदी): बूंदी जिले में केशवरायपाटन उपखंड के ईश्वरनगर गांव में गुरुवार रात शराब के नशे में दो भाइयों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घरेलू कलह को लेकर हुई कहासुनी के बाद छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर लोहे के एंगल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई की उपचार के दौरान कोटा में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में छोटे भाई को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, ईश्वर नगर निवासी चेतराम मीणा और रामहेतु मीणा के बीच गुरुवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया गया है कि दोनों भाई शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ने पर रामहेतु ने अपने बड़े भाई चेतराम मीणा पर लोहे के एंगल से हमला कर दिया। हमले में चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए कोटा लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में रामहेतु को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।