बूंदी

Bundi : महर्षि गौतम ऋषि के जयकारों से गूंजी छोटीकाशी, जगह-जगह हुआ स्वागत

एक सुसिज्जत विमान में महर्षि भगवान को कंधे पर लेकर चलते समाजबंधु, गीत गाती हुई चलती महिलाएं, भजनों पर झूमते पग-पग जयकारे लगाते निकले युवा, स्वागत से अभिभूत दिखते समाजबंधु। मौका था महर्षि गौतम जयंती पर गुरूवार को गुर्जर गौड गौतम समाज की और से शहर मे निकाली गई महर्षि गौतम भगवान की शोभायात्रा का।
2 min read
Mar 20, 2026
Bundi : महर्षि गौतम ऋषि के जयकारों से गूंजी छोटीकाशी, जगह-जगह हुआ स्वागत
बूंदी. महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल देवविमान व समाज के पुरुष व महिलाएं।

बूंदी. एक सुसिज्जत विमान में महर्षि भगवान को कंधे पर लेकर चलते समाजबंधु, गीत गाती हुई चलती महिलाएं, भजनों पर झूमते पग-पग जयकारे लगाते निकले युवा, स्वागत से अभिभूत दिखते समाजबंधु। मौका था महर्षि गौतम जयंती पर गुरूवार को गुर्जर गौड गौतम समाज की और से शहर मे निकाली गई महर्षि गौतम भगवान की शोभायात्रा का।


समाजबंधुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा में पुरूष सफेद कुर्ता पायजामा व महिलाएं लाल चूंदडी पहनकर शामिल हुई। शोभायात्रा गौतम भवन बालचंद पाडा से रवाना हुई जो ऊपरला बाजार होते हुए कागदी देवरा स्थित सत्यनारायण भवन पहुंची, जहां महर्षि गौतम की पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चित्तौड़ रोड स्थित महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास पर पहुंची। एक विमान में महर्षि भगवान को समाज बंधु कंधे पर लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पूर्व गुरूवार सुबह गौतम छात्रावास मे महर्षि गौतम के सम्मुख हवन किया गया। शोभायात्रा का समापन पर महाआरती के साथ हुआ।

शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर शीतल पेय पदार्थ पिलाया। शोभायात्रा में विधायक हरिमोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, नगर अध्यक्ष नवल किशोर गौतम, जयंती संयोजक भैरूप्रकाश शर्मा, प्रभारी महेश शर्मा, महिला प्रभारी ममता शर्मा, गिरधर गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, राजेश शर्मा, पंकज गौतम, मनौज गौतम, शिवांशु शर्मा, विनोद शर्मा, आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष व युवा वर्ग शामिल रहे।

विजेताओं को किया पुरस्कृत
शोभायात्रा के समापन पर गौतम छात्रावास में भामाशाह सम्मान व पुरस्कार वितरण समारेाह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी विधायक हरिमोहन शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि अरबन बैंक चेयरमेन सत्येश शर्मा, समाजसेवी संजय शर्मा, राजेन्द्र पंचोली, राजीव लौचन गौतम, रामवतार नोसाल्या व श्याम शर्मा रहे। जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष नीलीमा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रघु शर्मा, बृजमोहन बडौदिया का आयोजन समिति ने स्वागत किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।।

केशवरायपाटन. शहर में ब्राह्मण समाज के लोग चामुंडा माता मंदिर परिसर में एकत्र हुए। मंदिर परिसर में महर्षि गौतम की झांकी के साथ जुलूस शुरू किया। जुलूस के आगे घुड़सवार चल रहे थे। रथ में भगवान महर्षि की झांकी सजाई गई। जुलूस पुराने बस स्टैंड से बाजार पहुंचने पर व्यापारियों एवं लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जुलूस तहसील रोड़ होता हुआ वापसी मंदिर पहुंचा। इसी प्रकार भीया गांव में भी ब्राह्मण समाज में जंयती पर शोभायात्रा निकाली।

Updated on:
20 Mar 2026 12:10 pm
Published on:
20 Mar 2026 12:10 pm