बूंदी

Rajasthan: सरकारी स्कूल में कुत्तों का ‘आतंक’, मासूम को इस कदर नोचा, ICU में हुई भर्ती

Dog Attack In Rajasthan: तालेड़ा के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में नौ वर्षीय छात्रा पर कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर घायल बालिका को कोटा रेफर किया गया है, जहां आईसीयू में उपचार जारी है।
less than 1 minute read
Feb 12, 2026
dog attack, dog attack in school, dog attack in Rajasthan, dog attack in Bundi, girl bitten by dogs, Bundi news, Rajasthan news, कुत्तों का हमला, स्कूल में कुत्तों का हमला, राजस्थान में कुत्तों का हमला, बूंदी में कुत्तों का हमला, लड़की को कुत्तों ने काटा, बूंदी न्यूज, राजस्थान न्यूज
फाइल फोटो- पत्रिका

बूंदी। स्कूलों में आवारा कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगाने के शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद गुरुवार को तालेड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल (सरकारी) में चौथी कक्षा की नौ वर्षीय छात्रा पर कुत्तों ने हमला कर दिया। बालिका के पूरे शरीर पर गंभीर घाव आए हैं। गंभीर हालत में उसे तालेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। बच्ची का सर्जिकल आईसीयू में उपचार चल रहा है।

बालिका के दादा भंवरलाल ने बताया कि घायल छात्रा तृप्ति सेन (9) स्कूल में खेल रही थी। लंच के बाद अचानक चार कुत्ते स्कूल परिसर में घुस आए और उस पर हमला कर दिया। स्कूल स्टाफ ने पत्थर फेंककर कुत्तों को भगाया। इसके बाद बच्ची को तालेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया।

आदेश जारी, अमल शून्य

जनवरी के पहले सप्ताह में शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि स्कूल परिसरों में आवारा कुत्तों के प्रवेश पर रोक सुनिश्चित की जाए। शिक्षकों को आसपास घूम रहे कुत्तों को हटाने और संबंधित विभागों से समन्वय कर उन्हें पकड़वाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साथ ही चारदीवारी, गेट और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे।

ऑपरेशन कर चेस्ट ट्यूब डाली

बालिका के शरीर पर गहरे घाव हैं। सीने में गंभीर जख्म के कारण माइनर ऑपरेशन कर चेस्ट ट्यूब डाली गई है। फिलहाल बालिका की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

  • डॉ. नीरज देवेंदा, सर्जरी विभाग, एमबीएस हॉस्पिटल

सुरक्षा गार्ड को हटाया

स्कूल में इंटरवल के दौरान छात्रा पर कुत्तों ने हमला कर दिया। घायल बालिका का उपचार चल रहा है। घटना गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड की लापरवाही से हुई। सुरक्षा कर्मी को हटा दिया गया है।

  • गोपाल लाल सनाढ्य, प्राचार्य, मॉडल विद्यालय सीतापुरा
Updated on:
12 Feb 2026 08:50 pm
Published on:
12 Feb 2026 08:50 pm