बूंदी

नंदोत्सव में भजनों पर झूमे, बधाइयां गाई, बांटे उपहार

शहर के सिलोर रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में पंडित शिवकृष्ण शास्त्री महाराज के द्वारा कथा के चौथे दिन गुरुवार को श्रीराम जन्म व श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया।

less than 1 minute read
Sep 12, 2025
बूंदी. कथा के दौरान भजनों पर नृत्य करते हुए।

बूंदी. शहर के सिलोर रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में पंडित शिवकृष्ण शास्त्री महाराज के द्वारा कथा के चौथे दिन गुरुवार को श्रीराम जन्म व श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। भजनों पर सभी झूम उठे। कार्यक्रम में यजमान विद्यावती, राजेश कुमार, नरेश कुमार व आशुतोष मूंदडा थे। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव-देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में गुरुवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा नृत्य कर नंदोत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं ने बधाई गीत गाए और श्रद्धालुओं एवं बच्चों को उपहार वितरित किए गए। अंत में विधायक हरिमोहन शर्मा, कोटा माहेश्वरी समाज अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, अर्बन बैंक चेयरमैन सत्येश शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी, चंद्रभानु लाठी व रामेश्वर पोखरा ने भागवत जी की आरती उतारी।

Published on:
12 Sept 2025 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर