बूंदी

Bundi : सफाई जांचने अलसुबह गांवों में पहुंचे दिलावर, गंदगी पर भड़के

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर शनिवार अलसुबह ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था परखने अचानक केशवरायपाटन के गांवों में पहुंच गए। सुबह करीब 5 बजे अधिकारियों के साथ गांवों की गलियों में पैदल घूमकर उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

2 min read
May 10, 2026
केशवरायपाटन. ग्राम पंचायत भीया में निरीक्षण करते मंत्री मदन दिलावर।

बूंदी. केशवरायपाटन. शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर शनिवार अलसुबह ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था परखने अचानक केशवरायपाटन के गांवों में पहुंच गए। सुबह करीब 5 बजे अधिकारियों के साथ गांवों की गलियों में पैदल घूमकर उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। एक दर्जन से अधिक गांवों में गंदगी, कचरे से भरी नालियां और सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति देखकर दिलावर नाराज हो गए। उन्होंने पंचायत अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

क्षेत्र के गुडली गांव में सुबह करीब 6 बजे पहुंचे मंत्री ने विद्यालय और गांव में फैली गंदगी देख अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। ग्रामीणों ने भी नियमित सफाई नहीं होने की शिकायत की। चड़ी ग्राम पंचायत के विद्यालय में गंदगी मिलने पर मंत्री ने ग्राम विकास अधिकारी को फोन पर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शंकुतला से शिक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कालूलाल जांगिड, जिला महामंत्री योगेन्द्र शृंगी, गोपेश्वर निरखी और भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विनोद नामा भी मौजूद रहे।

रड़ी, इंद्रपुरिया और भीया गांवों में मिली अव्यवस्थाएं
दिलावर ने रड़ी गांव में विद्यालय की स्थिति देखी,जबकि इंद्रपुरिया गांव में तालाब के आसपास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। भीया गांव में अटल सेवा केंद्र के निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी अनुपस्थित मिली। ग्रामीणों और भाजपा नेता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अधिकारी चार दिन से पंचायत में नहीं आई है। पंचायत के ग्राम सभा और बैठक रजिस्टर में खाली स्थान देखकर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने पंचायत समिति विकास अधिकारी भानुप्रताप ङ्क्षसह को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने मुनि सुव्रतनाथ अतिशय क्षेत्र पहुंचकर दर्शन किए और आर्यिका स्वास्ति भूषण माताजी से आशीर्वाद लिया।

तीन दिन क्या गड्ढे खोदते हो?
चड़ी ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था को लेकर मंत्री दिलावर का गुस्सा खुलकर सामने आया। सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रुपए के स्थान पर 6 हजार रुपए भुगतान किए जाने की शिकायत पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को फोन पर फटकार लगाई। जब अधिकारी ने बताया कि वह दो पंचायतों का कार्य देख रही हैं और दो-दो दिन जाती हैं, तो मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा, सप्ताह में सात दिन होते हैं, तीन दिन क्या गड्ढे खोदते हो।

धोवड़ा में गंदगी और निर्माण कार्यों पर जताई नाराजगी
गोठड़ा. क्षेत्र की ग्राम पंचायत धोवड़ा में भी मंत्री दिलावर ने गंदगी और पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्माण कार्यों में अनियमितता पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने शिकायत की कि पंचायत मुख्यालय होने के बावजूद गांव में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही। मंत्री ने स्वयं गांव का निरीक्षण कर हालात देखे और कहा कि राज्य सरकार स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है, लेकिन पंचायत स्तर पर मॉनिटङ्क्षरग के अभाव में हालात खराब हैं। मंत्री ने ग्राम पंचायत मेंडी का भी निरीक्षण किया।

Published on:
10 May 2026 11:44 am
Also Read
View All