बूंदी

पेंशन लेने आया था बुजुर्ग, रास्ते में मौत बनकर आया लोडिंग वाहन

कोटा-दौसा मेगा स्टेट हाई-वे पर कोडक्या बस स्टैंड पर बेकाबू लोडिंग वाहन ने बुजुर्ग को कुचल दिया।
less than 1 minute read
Apr 19, 2019
Elderly, who came to buy pension, died on the way, loading vehicle
पेंशन लेने आया था बुजुर्ग, रास्ते में मौत बनकर आया लोडिंग वाहन

कापरेन. कोटा-दौसा मेगा स्टेट हाई-वे पर कोडक्या बस स्टैंड पर बेकाबू लोडिंग वाहन ने बुजुर्ग को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लोडिंग वाहन को जब्त कर लिया। वही चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक के परिजन जगदीश गुर्जर ने पुलिस को बताया कि कोडक्या गांव निवासी 65 वर्षीय सीताराम गुर्जर गुरुवार सुबह अपने गांव कोडक्या से कापरेन वृद्धावस्था पेंशन लेने आया था और दोपहर बाद करीब 3 बजे बस से वापस अपने गांव लौट रहा था। कोडक्या बस स्टैंड पर बस से उतरकर सडक़ पार कर रहा था तभी लोडिंग वाहन ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद लोडिंग वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे को देख गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में तोडफ़ोड़ कर दी।
सूचना पर कापरेन थाना अधिकारी बुद्धिप्रकाश नामा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कापरेन लेकर आए।डॉ राजेश मीणा ने बताया कि सिर पर गहरी चोट से मौत हुई है। बाद में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी नामा ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Published on:
19 Apr 2019 12:39 pm