बूंदी

कंकाल बनने से पहले ही पड़ोसियों ने दिखाई सतर्कता…बंद कमरे में मिली बुजुर्ग महिला की लाश

शहर के गुरुनानक कॉलोनी तलाई मोहल्ले में रविवार को बंद कमरे में बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
2 min read
Aug 12, 2018
elderly women murder in bundi
कंकाल बनने से पहले ही पड़ोसियों ने दिखाई सतर्कता...बंद कमरे में मिली बुजुर्ग महिला की लाश

बूंदी. शहर के गुरुनानक कॉलोनी तलाई मोहल्ले में रविवार को बंद कमरे में बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश को देख कर प्रथम दृष्यता हत्या की आशंका जताई है।

मृतक के पास सामान बिखरा हुआ मिला है। एफएसएल जांच के बाद लाश दो दिन पुरानी बताई गई है। इधर, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे ओर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई।


पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तलाई मोहल्ला निवासी मांगी बाई (85) मकान में अकेली रहती थी। मकान में रह रहे किराएदार को जब कमरे से बदबू आई तो इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी।

इस पर बेटी मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तुड़वाकर देखा तो अंदर महिला की लाश पड़ी मिली। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह, पुलिस उपाधीक्षक समदर सिंह, शहर कोतवाल रमेश तिवाड़ी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने महिला की बंद कमरे में पड़ी लाश व उसके पास बिखरे सामानों की बारीकी से जांच के बाद


दो दिन से बेटी आ रही थी खाना


पड़ौस में ही रह रही बेटी दो दिन से अपनी मां के लिए खाना लेकर आ रही थी। मां के नहीं मिलने पर बेटी ने किराएदारों से जानकारी भी ली थी, लेकिन उन्होंने बुजुर्ग के कहीं जाने की बात कही। किराएदार को कमरे से बदबू आई तब सूचना उसकी बेटी को दी गई।


दो दिन पुरानी लाश


लाश दो दिन पुरानी बताई गई है। लाश पूरी तरह से सड़ी हुई थी। एफएसएल जांच में भी लाश के दो दिन पुरानी होने की पुष्टि हुई। पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल में जुट गई। मृतक के पास सामान बिखरा मिलने से पुलिस को किसी संघर्ष की आशंका है।

Published on:
12 Aug 2018 08:15 pm