
बूंदी.लोकसभा चुनाव में दो हजार 2000 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिनके जिम्मे शांतिपूर्ण मतदान कराने की जिम्मेदारी होगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि हर विधानसभा में एक एडिशनल एसपी के अलावा 7 पुलिस उप अधीक्षक व दो इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे। इसके अलावा हर विधानसभा में 3-3 स्पेशल क्यूआरटी टीम तैनात रहेगी। चुनाव ड्यूटी में आंध प्रदेश की एक आर्मण्ड टीम को बुलाया है। इसके अलावा जयपुर, कोटा, धौलपुर से आरएएसी की टीम तैनात रहेगी। पुलिस की 101 मोबाइल पार्टियां, 550 होमगार्ड के जवान के साथ हर विधानसभा में रिजर्व जाप्ता तैनात रहेगा।
चुनाव के लिए 550 वाहनों का अधिग्रहण
बूंदी. लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहण हो चुके वाहनों को जमा नहीं कराने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ कारवाई की जाएगी। चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने 550 वाहनों का अधिग्रहण किया है। इसमें से 164 वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य को सौंपे गए हैं। शेष वाहन यहां हायर सैकण्डरी स्कूल मैदान से मतदान दलों को लेकर जाएंगे। इनमें 180 बसें, 40 मिनी ट्रक, 305 जीप, 120 दिव्यांग रथ, 10 ट्रक एवं 10 ट्रैक्टर शामिल हैं। परिवहन अधिकारियों का कहना है कि जिले में बसों की कमी के चलते 70 बसें कोटा से मंगवाई है।