दिगंबर जैन खंडेलवाल (सरावगी) समाज महावीर जयंती महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आगाज रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता के साथ हुआ। यहां हायर सेंकेडेरी स्कूल के खेल मैदान में हर वर्ग ने दौड़ लगाई।
बूंदी. दिगंबर जैन खंडेलवाल (सरावगी) समाज महावीर जयंती महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आगाज रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता के साथ हुआ। यहां हायर सेंकेडेरी स्कूल के खेल मैदान में हर वर्ग ने दौड़ लगाई। कार्यक्रम प्रभारी लोकेश गोधा व अरुण नोसंदा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज के उपाध्यक्ष सुनील बाकलीवाल व महावीर जयंती संयोजक पदम पाटनी ने किया।
सह संयोजक सुरेंद्र छाबड़ा व शैंकी पापड़ीवाल ने बताया कि 50 मीटर दौड़ (3 से 6 वर्ष बालक वर्ग) में निविक कासलीवाल प्रथम, अद्विक जैन दितीय, मनय जैन तृतीय, बालिका वर्ग में शिवान्या प्रथम, श्रियल व प्रिशा द्वितीय,नेहल तृतीय, 100 मीटर (7 से 15 वर्ष बालक वर्ग) में आरव प्रथम,आर्जव द्वितीय, आराध्य तृतीय, बालिका वर्ग में काश्वी प्रथम, रिद्धि द्वितीय, आज्ञा कासलीवाल तृतीय, 200 मीटर दौड़ (16 से 24 वर्ष बालक वर्ग) में गर्वित प्रथम, वंश शाह द्वितीय, बालिका वर्ग में आरुषी ठोला प्रथम,अर्पिता बडजात्या द्वितीय, जीविका कासलीवाल तृतीय,400 मीटर दौड़ (25 से 45 वर्ष महिला वर्ग) में तृप्ति प्रथम, मिनाक्षी बरमुंडा द्वितीय, लावण्या जैन तृतीय, 45 वर्ष से अधिक पुरूष वर्ग में अशोक छाबड़ा प्रथम, राकेश शाह द्वितीय, सुरेन्द्र छाबड़ा तृतीय,महिला वर्ग में राजेश टोंग्या प्रथम, सरिता चंदेरिया द्वितीय, आलेख शाह तृतीय,पैदल चाल 400 मीटर (30 से 50 वर्ष पुरूष वर्ग) में नितिन चांदवाड प्रथम, रोबिन कासलीवाल द्वितीय, राकेश शाह तृतीय रही।
महिला वर्ग में नीलम पाण्ड्या प्रथम,सरिता चंदेरिया द्वितीय, मिनाक्षी बरमुंडा तृतीय, पुरूष वर्ग में रमेश पाटोदी प्रथम, सुरेन्द्र छाबड़ा द्वितीय,दीपक गंगवाल तृतीय,पैदल चाल (400 मीटर 50 वर्ष से अधिक महिला वर्ग) में अनिता जैन प्रथम, मंजू कासलीवाल द्वितीय व मुकेश बाकलीवाल तृतीय स्थान पर रही।
रस्सा कस्सी महिला वर्ग में प्रथम त्रिशला टीम,राजुल टीम द्वितीय,पुरूष वर्ग में वीर इलेवन, बालक वर्ग में त्रिशला टीम तथा बालिका वर्ग में आदिनाथ टीम विजेता रही। निर्णायक की भूमिका में नरेश बाकलीवाल व कपिल पाटनी ने निभाई।