1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : साइकिल रैली निकाली, जल और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत रविवार को बूंदी में जिला प्रशासन और जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के जरिए शहरवासियों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। खेल संकुल से शुरू हुई इस साइकिल रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, विशेष आमंत्रित सदस्य भरत शर्मा और राजकुमार शृंगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jun 01, 2026

Bundi : साइकिल रैली निकाली, जल और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बूंदी. साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि। पत्रिका

बूंदी. वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत रविवार को बूंदी में जिला प्रशासन और जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के जरिए शहरवासियों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। खेल संकुल से शुरू हुई इस साइकिल रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, विशेष आमंत्रित सदस्य भरत शर्मा और राजकुमार शृंगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली अंबेडकर सर्किल, पुलिस कंट्रोल, कोटा रोड, कलक्ट्रेट के सामने और सर्किट हाउस होते हुए वापस खेल संकुल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में युवाओं, खिलाडिय़ों, स्काउट गाइड और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने साइकिल चलाकर जल एवं पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत के साथ-साथ बूंदी को स्वच्छ व कचरामुक्त बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा व विशेष आमंत्रित सदस्य भरत शर्मा ने ’वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भविष्य के लिए ईंधन बचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत, स्काउट सीओ प्रदीप चित्तौड़ा, सांख्यिकी निरीक्षक विकास हाड़ा, हैंडबॉल संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ङ्क्षसह सोलंकी, शक्ति तोषनीवाल, जिला युवा अधिकारी अशोक कुमार मेघवाल सहित पुलिस, स्काउट, शिक्षा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व युवा मौजूद रहे।

नैनवां. वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगरपालिका ने रविवार को शहर के तालाब के घाटों, बावडिय़ों, ऐतिहासिक धरोहरों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई करवाई। नगरपालिका कर्मचारियों ने पहले नवलसागर तालाब के घाटों, उसके बाद तालाब की पाल पर स्थित छतरियों की सफाई की। शम्भूबाग की बावड़ी व परकोटों के पास की सफाई की। उसके बाद भगतसिंह, महात्मा गांधी व डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारकों व प्रतिमाओं की सफाई की व प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता रविकुमार वर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक विजय कुमार, एसबीएमएस इंजीनियर राहुल जैन सहित अन्य नगर पालिका के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

बड़ानयागांव. अशोक नगर (बड़ानयागांव) में रविवार को वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत केंद्र अशोक नगर और युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित हुआ। मेरा युवा मंडल अशोक नगर के अध्यक्ष कमल सैनी, शाहरुख खान, मनीष जांगिड़ और शोएब अली ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में अध्यापक रामनारायण कहार, प्रेम शंकर कहार और बृजमोहन शर्मा उपस्थित रहे।रैली समाप्त होने के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता चुने गए। भोला शंकर प्रथम, रितिक कुमावत द्वितीय और विनोद तृतीय स्थान पर रहे। अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा तीनों विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।