बूंदी

गांव में रात को हुआ ऐसा जिससे फैल गई सनसनी

खेड़ीया दुर्जन गांव में शुक्रवार रात को तीन मकानों में चोरी की वारदात होने से सनसनी फैल गई।
less than 1 minute read
Apr 13, 2019
gaanv mein raat ko hua aisa jisase phail gaee sanasanee
गांव में रात को हुआ ऐसा जिससे फैल गई सनसनी

नोताड़ा. खेड़ीया दुर्जन गांव में शुक्रवार रात को तीन मकानों में चोरी की वारदात होने से सनसनी फैल गई। इन मकानों से चोर नकदी व जेवरात ले उड़े।
ग्रामीण हीरालाल ने बताया कि परिवार के सदस्य मकान के चौक में सो रहे थे। देर रात को चोर मकान में घुसे और बक्से का ताला तोड़कर केसीसी के लिए रखे एक लाख रुपए, डेढ़ पाव के पायजेब, आधा तोला की कनकती व दो तोला की कण्ठी चुरा ले गए। घटना का पता शनिवार को सुबह चला। मकान में बक्से के ताले टूटे हुए थे और सामान फैल रहे थे। चोरों ने दूसरी वारदात रमेश मीणा के मकान में की। चोर दीवार में ऐंडा लगाकर अन्दर घुसे और पांच हजार रुपए नकद व कपड़े चुरा ले गए। रमेश ने बताया कि वह अध्यापक है और बूंदी रहता है। उसके भाई ने चोरी की वारदात की सूचना दी। वहीं चोर छोटूलाल मीणा के मकान से भी गेहंू के दो कट्टे चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
13 Apr 2019 10:08 pm
Published on:
13 Apr 2019 10:08 pm