Good News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लबान इंटरचेंज खुलने से कोटा से दिल्ली और सवाई माधोपुर की यात्रा अब और आसान हो गई है। अवरोधक हटने के बाद वाहन बिना रुके सीधे गुजर रहे हैं, जबकि टोल पर निःशुल्क पंजीयन की सुविधा दी जा रही है।
लबान क्षेत्र में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे सड़क पर अब कोटा से दिल्ली का सफर आसान हो गया है। गौरतलब है कि पहले कोटा की ओर आने वाले वाहनों को लबान इंटरचेंज पर उतर कर यहां से निःशुल्क पंजीयन करवा कर दोबारा दिल्ली के लिए यात्रा शुरू करनी पड़ रही थी, लेकिन अब एक्सप्रेस वे पर लबान इंटरचेंज पर सड़क पर लगे अवरोधकों को हटा कर सड़क को बहाल कर दिया है, जिससे अब कोटा से दिल्ली सवाईमाधोपुर जाने वाले वाहन यहां रुके बिना सीधे जा पा रहे है, साथ ही अब अभी लबान से सवाईमाधोपुर तक ट्रायल के तौर एकतरफा यातायात शुरू किया जा रहा है, जिससे यहां से सवाईमाधोपुर जाने वाले वाहन यहां टोल पर पंजीयन करवा कर निःशुल्क जा रहे है।
लबान इंटरचेंज पर पहले कोटा से आने वाले यहां टोल से उतर कर कुछ मीटर रोंग साइड पर चल कर सवाईमाधोपुर के लिए टोल पर जा रहे थे। अब सड़क से अवरोधक हटाने से वाहन सीधे निकलने से इंटरचेंज पर रोंग साइड चलने लगने जाम से मुक्ति मिलने से इटावा बारां मध्यप्रदेश जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिल गई है।
लबान इंटरचेंज से पहले सवाईमाधोपुर जाने वाहन पहले कोटा दौसा मेगा हाइवे से 56 किलोमीटर की दूरी तय कुश्तला सवाईमाधोपुर से एक्सप्रेस का उपयोग करते थे, जिससे मेगा हाइवे पर ट्रैफिक लोड बढ़ा हुआ होने से दुर्घटनाओं व लगातार जाम का वाहन चालको को सामना करना पड़ रहा था। अब एक्सप्रेस वे पर आने वाले वाहन सीधा निकलने से मेगा पर वाहनो का दबाव कम हुआ है।
कोटा से आने वाहन अब बिना टोल पर रुके सीधा जा पा रहे है। यहां टोल फ्री पंजीयन किया जा रहा है। अभी ट्रायल पर लबान से सवाईमाधोपुर तक सड़क खोली गई है, जो अगले आदेश तक जारी रहेगी।
कल्याण सिंह सिकरवार, प्रबंधक, लबान इंटरचेंज एक्सप्रेस वे