बूंदी

नैनसिंह की नगरी में आजादी पर्व से पहले ही लहराया तिरंगा… स्वतंत्रता दिवस की सौगात में माँगा महाविद्यालय

कॉलेज को सरकारी कराने की मांग को लेकर नैनवां में तिरंगा रैली निकाली।
2 min read
Aug 10, 2018
Independence Day tiranga rally Demand of Nainav college
नैनसिंह की नगरी में आजादी पर्व से पहले ही लहराया तिरंगा... स्वतंत्रता दिवस की सौगात में माँगा महाविद्यालय

नैनवां. कॉलेज को सरकारी कराने की मांग को लेकर बुधवार को नैनवां में तिरंगा रैली निकाली। रैली में कस्बे के सभी समुदाय के लोग भागीदारी निभाने पहुंचे। बच्चों से लेकर वरिष्ठ तो विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के एलकेजी से लेकर एमए तक के विद्यार्थी हाथ में तिरंगा थामे साथ चलते रहे।

सरकारी कॉलेज करो संघर्ष समिति के तत्वावधान में हुए आयोजन को सभी संगठनों ने समर्थन दिया। रेली का कस्बे में पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत भी किया गया। महिलाओं ने मकानों की छतों से रैली पर पुष्प वर्षा की। रैली के आगे बैण्ड देश भक्ति के गीतोंं की स्वर लहरिया बिखराता चल रहा था तो उसके पीछे नौ छात्र-छात्राएं तीन विशालकाय तिरेंगों को लहराते चल रहे थे।

इनमें एक तिरंगा नौ फीट चौड़ा व 140 फीट लम्बा, दूसरा नौ मीटर चौड़ा व 90 फीट लम्बा व तीसरा नौ फीट चौड़ा व 55 फीट लम्बा था। बाकी छात्र-छात्राएं व कस्बे के लोग हाथों में तिरंगा लहराते चल रहे थे तथा साथ में कॉलेज सरकारी करने की मांग के समर्थन में उच्च शिक्षा हो रही तार-तार, आंखे खोले सरकार......, सुनो सरकार, हमारा कॉलेज सरकारी करो......, हम किसी से भीख नही मांगते, हम हमारा अधिकार मांगते....., ना लेपटोप, ना चाहिए गाडी , हमारा कॉलेज सरकारी करो जल्दी..., छात्र शक्ति की पुकार, उच्च शिक्षा के द्वार खोलों सरकार...., 70 किमी जाने की स्थिति नही हमारी....., चाहे जो मजबूरी हो, हमारा कॉलेज सरकारी हो....के नारे लगाते चल रहे थे। रैली का राष्ट्रगान कर समापन किया।


इन मार्गो से गुजरी रैली


तिरंगा यात्रा सुगह दस बजे सीनीयर सैकण्डरी स्कूल मैदान से रवाना होकर चुगी नाका, देइ्रपोल दरवाजा, अम्बेडकर सर्किल, लोहड़ी चौहटी, गढचौक, सदर बाजार, मालदेव चौक, दपोला, गढपोल दरवाजा, कनकसागर तालाब की पाल, उनियारा तिराहा, भगतसिंह सर्किल, बूंदी रोड होती हुई एसडीएम कार्यालय पर पहुंची जहां प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में लिखा कि नैनवां उपखंड में कई भी 70 किमी की परिधि में सरकारी कॉलेज नही होने से क्षेत्र के निर्धन तबके के छात्र-छात्राऐं उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे है। कॉलेज को सरकारी करने के लिए चल रही मुहिम को चलते हुए 99 दिन हो गए उसके बाद भी सरकार क्षेत्र की न्यायोचित मांग को पूरा नही कर रही जिससे उपखंड की जनता में आक्रोश बढता जा रहा है।

ज्ञापन के बाद धरना स्थल पर सभा हुई जिसको संघर्ष समिति के संयोजक गोपीलाल सैनी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिलखुश पोटर ने सम्बोधित किया तथा कहा कि 15 दिन में कॉलेज सरकारी नही किया तो छात्र शक्ति व आमजन आमरण अनशन शुरु कर देंगे।


यह भी भागीदारी निभाने आए


तिरंगा रैली में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रमोद जैन, पुखराज ओसवाल, पार्षद रजनीश शर्मा, महेश गुर्जर, भंवरसिंह सोलंकी, दीपक चौपड़ा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष नरेश नागर, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आशीष बैरवा, कमलेश््रा नागर, भंवरलाल सैनी, हुकम नागर, दीपक शर्मा, बजरंगदल के जिला सहसंयोजक लक्की चौपड़ा, आजाद फोर्स देई के अध्यक्ष हेमंत बैरवा, देव सेना के अध्यक्ष लोकेश गुर्जर भी शामिल हुए।


इन गांवों के छात्र भी शामिल


रजलावता, बम्बूली,चेनपुरिया, पीपल्या, दुगारी, फूलेता, भावपुरा, नाथड़ी, लालगंज, देई, भजनेरी, डोडी, बाछोला, सहित अन्य गांवों के छात्र भी शामिल हुए।


पत्रिका की मुहिम बनी जन आन्दोलन


राजस्थान पत्रिका की ओर से बीएजेएम महाविद्यालय को सरकारी दजा्र प्रदान करने को लेकर चल रही मुहिम को लेकर सौ दिन पूरे होने जा रहे है। पत्रिका की ओर से बुलंद की गई आवाज अब जन आन्दोलन का रूप ले लिया है। शुक्रवार को तिरंगा रैली में कस्बा उमड आया। उलेखनीय है कि नैनवां के महाविद्याालय को सरकारी दजा्र प्रदान करने के लिए पांच मई से मुहिम चला रखी है।

Published on:
10 Aug 2018 03:34 pm