बूंदी

जातिगत व भ्रष्ट राजनीति से परे हो वर्तमान राजनीति

पुलिस परेड ग्राउण्ड पर पत्रिका के जन एजेंडा के तहत बैठक हुई। बैठक में जन मुद्दों पर खुल कर चर्चा की गई।
2 min read
Sep 22, 2018
jaatigat va bhrasht raajaneeti se pare ho vartamaan raajaneeti
जातिगत व भ्रष्ट राजनीति से परे हो वर्तमान राजनीति

बूंदी. पुलिस परेड ग्राउण्ड पर पत्रिका के जन एजेंडा के तहत बैठक हुई। बैठक में जन मुद्दों पर खुल कर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी के चलते उद्योगों का विकास करने, सड़कों के हाल सुधारने, गौशालाएं खोलने, पेयजल की समस्या को सामने रखा। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में नहरी तंत्र आज भी बरसों पुराना है इसे मजबूत किया जाना चाहिए। शहर की कॉलोनियां आज भी सड़कों का तरस रही है।
बैठक में महावीर मीणा, देवेन्द्र सिंह, सत्यनारायण नुवाल, अमित गर्ग, जगदीश कुमार, उत्तम छाजेड़, हेमन्त मीणा आदि मौजूद थे।
नमाना. जन एंजेडे के तहत कस्बे के तेजाजी चौक पर बैठक हुई। बैठक में बरड़ क्षेत्र में विकास को लेकर चर्चा की गई। सड़क, बिजली, नहरी तंत्र को सुदृढ करने पर जोर दिया गया।
हिंडोली. राजस्थान पत्रिका के जन एजेंडा के तहत शुक्रवार को जजावर कस्बे में बैठक हुई। इस दौरान युवाओं ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राजनीति का स्तर काफ ी कमजोर हो गया। अभी अधिकतर स्वार्थ सिद्धी की राजनीति हो रही है। अभी राजनीति में जातिवाद का बोलबाला है। हर तरफ भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। कोई भी राजनीतिक दल शोषण करने में पीछे नही है। इस दौरान सभी युवाओं ने अच्छे नेता का समर्थन करने की शपथ ली। बैठक में दीक्षांत सोनी, नरेश जैन, मधु नागर, बालकिशन शर्मा, मनोज दाधीच, किशन जांगिड़, लखन सैन, विष्णु दाधीच, पारस जांगिड़, अंकित नागर, केशव जांगिड़, बिट्टू सैन मौजूद रहे।
शक्ति केन्द्र प्रभारी सम्मेलन पर चर्चा
बूंदी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कोटा आगमन को लेकर शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें शक्ति केंद्र प्रभारी सम्मेलन व सोशल मीडिया मीट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा ने की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री शक्ति सिंह आशावत, आईटी विभाग के जिला संयोजक मनीष पाटनी, मीडिया सम्पर्क विभाग के जिला संयोजक प्रदीप हरसोरा, जिला कार्यालय प्रभारी रामेश्वर मीणा, जिला मीडिया प्रमुख मनोज जांगिड़ मौजूद थे।
गांव में की सफाई
करवर. नेहरू युवा मंडल संस्थान सकतपुरा के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत गांव में साफ. सफ ाई की गई तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धनराज गुर्जर
ने की।

Published on:
22 Sept 2018 07:23 pm