बूंदी

कार्यशाला में किसानों को समझाए नाबार्ड के कैंपेन

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की ओर से जिले के किसान उत्पादक संगठनों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला यहां कृषि विज्ञान केंद्र में हुई।
2 min read
Sep 28, 2018
kaaryashaala mein kisaanon ko samajhae naabaard ke kaimpen
कार्यशाला में किसानों को समझाए नाबार्ड के कैंपेन

बूंदी. राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की ओर से जिले के किसान उत्पादक संगठनों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला यहां कृषि विज्ञान केंद्र में हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता नाबार्ड के महाप्रबंधक ए.के. बत्रा ने की। उन्होंने बताया कि नाबार्ड इस वर्ष एपीओ कैंपेन के तहत किसान संगठनों के संवर्धन पर विशेष कार्य कर रहा है।इस अवसर पर एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, ओरिएंटल बैंक एवं यूनियन बैंक के जिला समन्वयक भी उपस्थित थे। कृषि वैज्ञानिक डॉ.एन. एल. मीणा व बी.एल. ढाका ने कुरेल किसान प्रोड्यूसर कंपनी की सफलता के अनुभव बताए। अग्रणी जिला प्रबंधक बी.एल. नंदवाना ने सभी बैंकर्स एवं एफपीओ को क्रेडिट गारंटी स्कीम के बारे में विस्तार से बताया। संचालन नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक जैनेंद्र अलोरिया ने किया।
कर्मचारियों ने सरकार के नाम सौंपा मांग पत्र, जुलूस निकाला
बूंदी. राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी यहां रेडक्रॉस भवन के बाहर एकत्र हुए जहां से जिलाध्यक्ष मेघवाहन सिंह की अगुवाई में जुलूस के रूप में जिला कलक्ट्रेट पहुंचे।
ज्ञापन सौंपा जिसमें आयकर की न्यूनतम सीमा पांच लाख करने, सभी राज्यों में सेवानिवृत्त होने की आयु एक समान करने, पुरानी पेंशन योजना यथावत करने, ग्रेड पे ३६ सौ को समाप्त कर केंद्र के ग्रेड-पे के समान करने, सातवें वेतन आयोग के समस्त परिलाभ केंद्र के अनुसार १ जनवरी २०१६ से नकद देने सहित २३ मांगों को शामिल किया। कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया।यहां महामंत्री रीतेश सनाढ्य, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, नर्सेज के सत्यनारायण मीणा, मंत्रालयिक के महावीर शर्मा, जलदाय विभाग के नरेन्द्र सिंह, महासंघ की प्रदेश महिला सदस्य कुसुमलता सिंह आदि मौजूद थे।
१६ वें दिन भी धरना जारी
रामगंजबालाजी. बंूदी पंचायत समिति के बाहर गुरुवार को १६ वें दिन भी ग्राम विकास अधिकारियों का धरना जारी रहा। धरने पर ग्राम सेवक अपनी मांगों को मनवाने को लेकर नारेबाजी की। पंचायत प्रसार अधिकारी राजीव शर्मा, मनोज जैन, शंकरलाल मीणा, बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष शिवलहरी शर्मा, हेमराज सोनी, राजेन्द्र मीणा आदि धरने
पर बैठे।

Published on:
28 Sept 2018 01:02 pm