बूंदी

कमरे में अपने लाल को देखा तो परिजनों की निकल गई चीख…

कस्बे के शिवनगर निवासी ३८ वर्षीय शंकर सिंह ने अपने मकान के कमरे में बुधवार को फंदे से झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
less than 1 minute read
Apr 17, 2019
kamare mein apane laal ko dekha to parijanon kee nikal ga
कमरे में अपने लाल को देखा तो परिजनों की निकल गई चीख...

कापरेन. कस्बे के शिवनगर निवासी ३८ वर्षीय शंकर सिंह ने अपने मकान के कमरे में बुधवार को फंदे से झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पिता मूलसिंह ने पुलिस को बताया कि दोपहर बाद तीन बजे जब परिजनों की चीख सुनाई पड़ी तो वह छत पर बने कमरे में पहुंचे, जहां शंकर सिंह फंदे पर लटका दिखा। उसे पड़ौसियों की मदद से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि वह कोटा की एक प्रीटिंग प्रेस पर काम करता था। सुबह खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद वापस आ गया और सोने के लिए कहकर ऊपर बने अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी और बेटी ऊपर गए तो शंकर फंदे पर झूला दिखाई पड़ा। इसे देखकर उनकी चीख निकल गई।
इस मामले में थानाधिकारी बुद्धिप्रकाश नामा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उसे अस्पताल ले जाया जा चुका था। पिता की रिपोर्ट पर फिहलाल मामला दर्ज कर लिया। अभी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
17 Apr 2019 10:33 pm
Published on:
17 Apr 2019 10:33 pm