बूंदी

कुदरत का कहर फिर काश्तकारों पर टूटा, तीन की मौत…खेतों में दफन हो गए अरमान, पढ़ें यह खास रिपोर्ट

. बूंदी जिले में एकबार फिर कुदरत का कहर किसानों पर टूट पड़ा। अंधड़ और बारिश से सैकड़ों बीघा फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई।
less than 1 minute read
Apr 17, 2019
kudarat ka kahar phir kaashtakaaron par toota, teen kee maut...kheton
कुदरत का कहर फिर काश्तकारों पर टूटा, तीन की मौत...खेतों में दफन हो गए अरमान, पढ़ें यह खास रिपोर्ट

बूंदी. बूंदी जिले में एकबार फिर कुदरत का कहर किसानों पर टूट पड़ा। अंधड़ और बारिश से सैकड़ों बीघा फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई। कटाई थम गई। जो उपज तैयार कर घरों पर लेकर आए अब समर्थन मूल्य पर इनकी भी खरीद बंद हो गई। बीते तीन दिन से जिले में लगातार बेमौसम बारिश होने से गेहूं की फसलों की कटाई रुक गई। यहां किसानों ने बताया कि इसका गुणवत्ता पर असर आएगा। उन्हें अब दाम कम मिलेंगे। इधर, नमाना थाना क्षेत्र के केवडिय़ा गांव में आकासीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। इसी प्रकार जावरा गांव में बिजली का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। इससे पहले आकाशीय बिजली गिरने से पीली की खान गांव में ४० वर्षीय रामघणी गवारिया की मौत हो गई। वह खेत पर गेहूं की फसल समेट रही थी।बडानयागांव, तुरकड़ी व बड़ी मांगली में ओले गिरने से गेहूं की बालिया टूटकर गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से किसान प्रभु लाल सैनी के दो बैलों की मौत हो गई। इधर, केशवरायपाटन क्षेत्र के ईश्वरनगर गांव में बिजली गिरने से गोवर्धन लाल मीणा की भैंस की मौत हो गई। भैंस बाड़े में बंधी थी।

Published on:
17 Apr 2019 01:47 pm