बूंदी

नैनसिंह की नगरी में इस भवन का बदल जाएगा स्वरूप

नैनवां. 60 वर्ष पुराने नैनवां पंचायत समिति कार्यालय व परिसर को नया रूप देने का कार्य शुरू हो गया। कार्य की गति को देखते हुए कुछ दिनों में ही भवन व
less than 1 minute read
Apr 12, 2019
nainasinh kee nagaree mein is bhavan ka badal jaega svaroop
नैनसिंह की नगरी में इस भवन का बदल जाएगा स्वरूप

नैनवां. 60 वर्ष पुराने नैनवां पंचायत समिति कार्यालय व परिसर को नया रूप देने का कार्य शुरू हो गया। कार्य की गति को देखते हुए कुछ दिनों में ही भवन व परिसर नए लुक में नजर आने लगेंगे। एसएफसी पंचम पंचायत समिति मद से कार्यालय व परिसर को नया लुक देने के लिए 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। दो अक्टूबर 1959 में राज्य में पंचायतीराज की स्थापना के साथ ही नैनवां में पंचायत समिति कार्यालय की स्थापना होने पर उसी वर्ष पंचायत समिति भवन का निर्माण हुआ था। पुराने कार्यालय व परिसर को नया रूप देने के लिए स्वीकृत राशि से कार्यालय में केन्टीन, सभा भवन का फोरसिलिंग, पार्किंग स्टैण्ड, पेयजल के लिए टंकी व शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। यात्री विश्राम गृह, विकास अधिकारी व कर्मचारियों के आवास की मरम्मत भी शामिल है। नए लुक के साथ ही निजी आय से पंचायत समिति के पुराने गेट की जगह 14 फीट ऊंचे नए गेट का भी निर्माण शुरू करा दिया।
इस राशि से यह होगा कार्य
विकास अधिकारी जतन सिंह गुर्जर ने बताया कि पंचायत समिति परिसर में केन्टीन निर्माण के लिए दो लाख रुपए, सभा भवन की फोरसिलिंग के लिए डेढ़ लाख रुपए, पार्किंग स्टैण्ड निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए, शौचालय के लिए दो लाख रुपए, पानी की टंकी निर्माण के लिए तीन लाख रुपए, पंचायत समिति भवन की मरम्मत व रंगरोगन के लिए दो लाख रुपए, यात्री विश्राम गृह के रंगरोगन के लिए एक लाख रुपए, राजीव सेवा केन्द्र के रंगरोगन के लिए डेढ़ लाख रुपए, कर्मचारियों के आवास की मरम्मत के लिए दो लाख रुपए, विकास अधिकारी आवास की मरम्मत के लिए एक लाख रुपए तथा कार्यालय परिसर की चारदीवारी के रंगरोगन के लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।

Published on:
12 Apr 2019 06:00 pm