बूंदी

अभिनंदन से अभिभूत हुए विदेशी पावणे

-चित्र एवं फोटो प्रदर्शनी का जिला कलक्टर ने किया उद्घाटन
2 min read
Sep 25, 2018
Overwhelmed by congratulations
अभिनंदन से अभिभूत हुए विदेशी पावणे

बूंदी. पर्यटन पर्व मंगलवार को यहां पर्यटक स्वागत केन्द्र में मनाया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर महेश चन्द्र शर्मा ने विदेशी पर्यटकों का अभिनंदन किया तथा चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस सत्कार एवं अभिनंदन से विदेशी सैलानी अभिभूत हो उठे।
जिला कलक्टर ने इस आयोजन को बूंदी में पर्यटन के बढ़ावे के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने यहां लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का दीप प्रज्जलन कर अवलोकन किया। चित्र प्रदर्शनी छायाकार नारायण मंडोवरा द्वारा लगाई गई है, जिसमें पुराने अखबारों में प्रकाशित विदेशी सैलानियों के बूंदी भ्रमण और बूंदी प्रेम को दर्शाने वाले छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं। पर्यटकों को विजयराज सिंह मालकपुरा ने साफे बांधे।
इस अवसर पर सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर, संजय लाठी, नरेश लाठी, जोगिंदर सिंह, गाइड रविन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। प्रदर्शनी 30 सितम्बर तक चलेगी। अवलोकन के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
राजस्थान पत्रिका भी...
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से आए रिस्टोफर, डेविड, एलिजाबेथ ने हेरिटेज सिटी में हेरिटेज स्वागत से अभिभूत होकर आभार जताया। प्रदर्शनी में विभिन्न समाचार पत्रों में कवरेज को देखकर पर्यटकों ने कहा कि ऐसा बहुत कम देशों में देखने को मिलता है। प्रदर्शनी में राजस्थान पत्रिका के संस्करण भी प्रदर्शित किए गए।इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लेंड, न्यूजीलेंड के पर्यटकों के दलों को साफे बांधे गए।
छात्राओं को कराएंगे भ्रमण
सहायक पर्यटन अधिकारी ने बताया कि 27 सितम्बर को कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को धरोहरों का भ्रमण कराया जाएगा। सुखमहल परिसर में अपराह्न अलगोजा वादन होगा। यहीं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम कराया जाएगा।

विजयी प्रत्याशियों की निकाली रैली
रामगंजबालाजी.बूंदी महाविद्यालय सहित राजस्थान के अन्य महाविद्यालयों में इस वर्ष हुए चुनाव में गुर्जर समाज के विजेता प्रत्याशियों की मंगलवार को रामगंजाबालाजी पंचायत से निकाली गई। जानकारी के अनुसार रामगंजबालाजी पंचायत सरपंच मंजू गुर्जर ने पंचायत में सभी विजेता प्रत्याशियों का मुंह मीठा करवाकर रैली की शुरुआत की। रैली डीजे , ढोल नगाड़ों के साथ रामगंजबालाजी से देवपुरा होते हुए बूंदी पहुंची। सभी विजेता छात्र नेताओं का ग्रामीणों ने स्वागत किया।

Updated on:
25 Sept 2018 07:54 pm
Published on:
25 Sept 2018 07:54 pm