बूंदी

Bundi : रंगपुर से ही कर सकेंगे भगवान के दर्शन, देश-विदेश से आएंगे लोग – बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को केशवरायपाटन में लगभग 36 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बिरला ने कहा कि आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की पावन धरा केशवरायपाटन विकास के नए दौर में प्रवेश कर रही है।

3 min read
Apr 07, 2026
केशवरायपाटन. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में उपस्थित लोग।

केशवरायपाटन. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को केशवरायपाटन में लगभग 36 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बिरला ने कहा कि आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की पावन धरा केशवरायपाटन विकास के नए दौर में प्रवेश कर रही है।

उन्होंने कहा कि भगवान केशवराय जी और बीजासन माता के आशीर्वाद से इस क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन और औद्योगिक विकास के एक बड़े हब के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार की ’प्रसाद योजना’ के तहत प्रथम चरण में 21 करोड़ और द्वितीय चरण में 23 करोड़ सहित कुल 45 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर और चंबल के घाटों का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चंबल के एक तरफ रंगपुर का घाट और दूसरी तरफ केशवराय भगवान का घाट होगा। रंगपुर से ही श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु आएंगे। पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि सडक़ों के निर्माण से क्षेत्र में विकास की राह मजबूत होगी साथ ही स्टेडियम से युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेगी। पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, पूर्व प्रधान वीरेंद्र ङ्क्षसह हाडा, पदम नागर सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कोटा से पाटन पहुंचने में लगेंगे पांच मिनट
बिरला ने कहा कि कोटा और केशवरायपाटन के बीच रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। कोटा से केशवरायपाटन पहुंचने में महज पांच से सात मिनट लगेंगे। उन्होंने कहा कि कोटा के मथुराधीश मंदिर, केशवरायपाटन, बीजासन माता मंदिर, कमलेश्वर महादेव और उज्जैन को जोडकऱ एक बड़ा धार्मिक सर्किट बनाने की योजना पर भी कार्य चल रहा है। इसके अलावा, केशवरायपाटन चौराहे से लेकर लबान तक सडक़ को डबल लेन किया जाएगा, जिससे रणथंभौर (सवाई माधोपुर) जाने वाले पर्यटकों को भी सुविधा होगी।

गेहूं एमएसपी पर खरीदा जाएगा
ओलावृष्टि से खराब हुए गेहूं की खरीद पर उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि 3-4 दिन में सरकार रियायत के आदेश जारी कर देगी और किसानों का अधिकतम गेहूं एमएसपी पर खरीदा जाएगा। कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बिरला ने कहा कि दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर का लाभ इस क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। मदर डेयरी केशवराय पाटन और कोटा क्षेत्र में मटर जैसी सब्जियों और दूध के प्रोसेङ्क्षसग प्लांट लगाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज का कई गुना अधिक दाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि तालेड़ा में पहले से ही 25 इंडस्ट्रीज चल रहे हैं। जल्द ही केशवरायपाटन में भी बड़े उद्योग स्थापित होंगे, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा।

टेल तक पहुंचेगा पानी
किसानों की समस्याओं पर बिरला ने कहा कि क्षेत्र में ङ्क्षसचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। चंबल नहरों की सफाई एवं मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, ताकि टेल तक के किसानों को समय पर पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में किसी भी टेल क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी। साथ ही, खेतों में बारिश का पानी भरने की समस्या से निपटने के लिए 70 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है और 200 करोड़ की योजना पाइपलाइन में है।

गांव-गांव में खेल मैदान
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगले दो साल में नौनेरा बांध का शुद्ध पानी हर घर तक पहुंचेगा। इसके अलावा, केशवरायपाटन, कापरेन, लाखेरी और इंद्रगढ़ सहित हर 15-20 किलोमीटर पर खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। लाखेरी में 5 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत में उप-स्वास्थ्य केंद्र और सीएचसी-पीएचसी का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है।

स्वदेश दर्शन योजना के कार्यों का निरीक्षण
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा जिले के रंगपुर गांव के पास से नाव में सवार होकर केशवरायपाटन पहुंचे। यहां घाट पर उतरने के बाद बिरला ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत चल रहे प्रथम चरण के कार्यों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों से सुझाव लिए। सुझावों के आधार पर उन्होंने प्रस्तावित योजना में तत्काल संशोधन कराते हुुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बिरला ने कार्तिक मेला परिसर,केशव घाट और महिला घाट का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने सुझाव दिया कि चंबल नदी के घाटों को अधिक ऊंचा कर दिया गया है, जिससे स्नानार्थियों को परेशानी ना हो। इस पर बिरला ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सुझावों पर अमल करने के निर्देश दिए। बिरला का जगह-जगह अभिनंदन हुआ।

Updated on:
07 Apr 2026 11:49 am
Published on:
07 Apr 2026 11:45 am
Also Read
View All