बूंदी

Police को मिली Success mobile चोर व खरीदार आए गिरफ्त में

कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मोबाइल फोन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Jul 03, 2019
Police ko milee kaamayaabee mobail chor va khareedaar aae girapht mein
पुलिस को मिली कामयाबी मोबाइल चोर व खरीदार आए गिरफ्त में

बूंदी. कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मोबाइल फोन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक शातिर मोबाइल चोर और दूसरा चोरी का मोबाइल खरीदने वाला है। इनके कब्जे से चोरी के 29 महंगे मोबाइल बरामद किए गए।
शहर में बीते कुछ दिनों से मोबाइल चोर सक्रिय है। आए दिन सूनसान इलाके में घरों व दुकानों में घुसकर मोबाइल व नकदी चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही थी। ऐसे में शहर में लगातार हो रही चोरियों की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज व संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर तलाश की। जांच के दौरान टीम ने बुधवार को बायपास रोड के पीछे रहने वाले सलीम को धरदबोचा। आरोपी शातिर मोबाइल चोर है। उससे पूछताछ के बाद नैनवां रोड गेट संख्या-6 प्रेम नगर निवासी राकेश खटीक को गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी से चोरी के मोबाइल खरीदता था। पुलिस पूछताछ में शातिर चोर ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से मोबाइल चोरी करने की वारदात को कबूला है। आरोपी से कई वारदातें खुलने की संभावना है।

Published on:
03 Jul 2019 08:32 pm