Rajasthan News : राजस्थान के बूंदी जिले में नाबालिग लड़कियों के घर से गायब होने के चिंताजनक आंकड़े सामने आए है। जिन्हें हर कोई जानकार हैरान हो रहा है। नाबालिग लड़कियों के घर से गायब होने का ये चौंकाने वाला कारण सामने आया है।
गुंजन बाकलीवाल
Bundi News : बूंदी जिले के लिए ये आकड़े चिंताजनक है। छोटी काशी में पढ़ने लिखने की उम्र में नाबालिगों के घर से गायब होने की घटनाएं बढ़ रही है। ये नासमझी कहे या प्रेम जाल, झांसे में आकर हर माह एक दर्जन नाबालिग घर से गायब हो रही है। पिछले तीन साल में जिले के विभिन्न थानों में 450 नाबालिग लड़कियों के गायब होने या बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले दर्ज हो चुके है।
इसका सबसे बड़ा कारण परिजनों की लापरवाही और मोबाइल का दुरूपयोग माना जा रहा है। घर से गायब होने वाली नाबालिग लड़कियों में अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की है। इन बालिकाओं को तलाशकर पुलिस ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां से उनका पारिवारिक पुनर्वास किया गया।
सन - पेश की गई नाबालिग
2021 - 137
2022 - 134
2023 - 135
20 मई 2024 - 41
नोट . बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश नाबालिगों के आंकड़े।
15 वर्षीय किशोरी की 35 साल के व्यक्ति से जान पहचान हुई। यह व्यक्ति तीन बच्चों का पिता है। उसने बहला फ ुसलाकर किशोरी से व्यवहार बना लिया। इसके बाद उसे भगा ले गया। किशोरी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करके उस व्यक्ति के साथ जाने की जिद्द पर कायम रही। आज वह मामूली स्थिति में गुजारा कर रही है।
एक नाबालिग कोचिग के दौरान एक युवक के साथ गायब हो गई। उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने संस्था में पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फिर पुुलिस को रिपोर्ट दी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।
बारह वर्षीय बालिका का उसकी सौतेली मां ने 3 लाख रुपए में जबरन विवाह करा दिया। 20 वर्षीय पति के साथ उसे जबरदस्ती रखा गया। यह बालिका वहां से कहीं चली गई। तीन बार बालिका को ससुराल भेजा गया, लेकिन वह वहां नहीं रहना चाहती थी। बाद में बालिका किसी रिश्तेदार के बहकावे में आकर उसके साथ गायब हो गई। तीन लड़कों ने उसका शोषण कर उसे राज्य के बाहर भेज दिया।
●अशिक्षा- गरीबी
●आधुनिक जीवन शैली
●माता-पिता के पास समय नहीं होना।
●13 से 17 वर्ष की किशोरी घर से पलायन कर रही है।
● 45 फीसदी बालिकाओं के पलायन का कारण बाल विवाह। वे इतनी जल्दी विवाह करना नहीं चाहती।
बालिकाओं के घर से भागने की घटनाओं के अध्यययन में पता चला कि अधिकांश में मोबाइल फोन का गलत उपयोग मुख्य कारण पाया गया। मोबाइल नंबर के आदान-प्रदान के बाद चोरी छिपे फोन पर बात करना, फिर प्रेम जाल में फंसकर नाबालिग बहक जाती है और घर से उसके साथ भाग जाती है।
यह भी पढ़ें :